
2022 Maruti Suzuki Eeco: अगर आप सबसे सस्ती 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर मारुति सुजुकी के ईको से बेहतर और क्या ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि यह 7 सीटर कार Eeco वर्षों से कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार में से एक रही है। लॉन्च के बाद से कंपनी ने अब तक Suzuki Eeco की 9.75 लाख से अधिक यूनिट बेच चुकी हैं। मल्टीपर्पज होने की वजह से बाजार में इसकी जबरदस्त मांग रहती है। हाल ही में मारुति सुजुकी ने अधिक पावरफुल इंजन के साथ 2022 ईको वैन (2022 Eeco van) लॉन्च की है। इसके इंटीरियर में भी बदलाव किया गया है। आइए जान लेते हैं एडवांस और पावरफुल इंजन से लैस नई 2022 मारुति सुजुकी ईको वैन के बारे में टॉप 5 बातें…

Maruti Eeco Key Specifications
Maruti Eeco | Specifications |
Fuel Type | CNG/Petrol |
ARAI Mileage | 26.78 km/kg |
Engine Displacement (cc) | 119 |
Max Power (bhp@rpm) | 70.67bhp@6000rpm |
Max Torque (nm@rpm) | 95Nm@3000rpm |
Seating Capacity | 5/7 |
TransmissionType | Manual |
Fuel Tank Capacity | 65.0 |
Price | 5.13 lakh |
प्राइस और वेरिएंट
पिछले वेरिएंट की तरह ही नई मारुति सुजुकी ईको भी कई वेरिएंट में आती है। इसमें 5 सीटर स्टैंडर्ड, 5 सीटर एसी, 7 सीटर स्टैंडर्ड, 7 सीटर एसी, एम्बुलेंस और एम्बुलेंस शेल शामिल हैं। नई 2022 मारुति सुजुकी ईको वैन को कॉमर्शियल व्हीकल के रूप में भी बेचा जाता है, जैसे कि टूर और कार्गो। कीमत की बात करें, तो Maruti Suzuki Eeco के 5 सीटर स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 5.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है, जबकि मारुति सुजुकी ईको के सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है।
यह भी पढ़ेंः Hyundai i20 आ रही है नए अवतार में, जानें लॉन्च और फीचर से जुड़ी डिटेल
पहले से अधिक पावरफुल इंजन
2022 मारुति सुजुकी ईको वैन (2022 Maruti Suzuki Eeco van) अब अधिक पावरफुल 1.2-लीटर, K12C, डुअल जेट, डुअल VVT, नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन से लैस है। Maruti Suzuki Eeco van का यह नया इंजन 80bhp की अधिकतम पावर और 104.4Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। दूसरी ओर मारुति सुजुकी ईको का सीएनजी वेरिएंट (Maruti Suzuki Eeco CNG) अभी भी समान 71bhp की अधिकतम पावर और 95Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा, दोनों इंजन विकल्प स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।

26.78km की माइलेज
मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक इसकी माइलेज है। ईको वैन अपनी माइलेज क्षमता से देश की कुछ हैचबैक को शर्मसार कर सकती है। 2022 मारुति सुजुकी ईको वैन का सीएनजी वर्जन 26.78 km / किग्रा की माइलेज प्रदान करती है, जबकि ईको वैन का पेट्रोल-वर्जन 19.71km/l की माइलेज देती है।
यह भी पढ़ेंः Toyota Innova Crysta CNG लाने की हो रही तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
फीचर्स ऐंड सेफ्टी
अपडेटेड मारुति सुजुकी ईको वैन (Maruti Suzuki Eeco van) अब एक नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, नई रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स और बहुत जरूरी एयर प्यूरीफायर जैसी सुविधाओं से लैस है। सेफ्टी फीचर्स की बता करें, तो नई ईको वैन में अब 11 से अधिक नई सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है, जिनमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, चाइल्ड लॉक, रियर पार्किंग सेंसर, illuminated hazard switch आदि हैं।

5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध
नई 2022 मारुति सुजुकी ईको वैन को अब 5 कलर विकल्पों में पेश किया गया है। यह अब मैटेलिक ब्रिस्क ब्लू, सॉलिड व्हाइट, पर्ल मिडनाइट ब्लैक, मैटेलिक सिल्की सिल्वर और मैटेलिक ग्लिस्टेनिंग ग्रे कलर में उपलब्ध है। इन कलर ऑप्शंस मे मैटेलिक ब्रिस्क ब्लू लेटेस्ट पेशकश है। मारुति सुजुकी ईको को लेकर कंपनी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब अपडेट के साथ आने वाली मारुति सुजुकी ईको के जरिए कंपनी को अपनी बिक्री को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ेंः Maruti की CNG कारों का गेम बिगाड़ने आ रही है Hyundai Creta CNG, टेस्टिंग के दौरान आई नजर