2023 BMW S 1000 RR ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च, कीमत है इतनी

नई 2023 बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर (2023 BMW S 1000 RR) को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है: स्टैंडर्ड, प्रो और प्रो एम स्पोर्ट, जिसकी कीमत 20.25 लाख रुपये से लेकर 24.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

50965

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया (BMW Group India) भारतीय बाजार में 2023 BMW S 1000 RR को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने देश में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू एक्सएम और फेसलिफ्टेड बीएमडब्ल्यू एम340आई को भी पेश किया है। बात 2023 बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर की करें, तो इसकी कीमत भारत में 20.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई 2023 बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर (2023 BMW S 1000 RR) को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है: स्टैंडर्ड, प्रो और प्रो एम स्पोर्ट, जिसकी कीमत 20.25 लाख रुपये से लेकर 24.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। आप बीएमडब्ल्यू मोटरराड डीलरशिप के माध्यम से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी अगले साल फरवरी में शुरू होगी।

2023 BMW S 1000 RR की कीमत

2023 BMW S 1000 RR मॉडल कीमत
बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर स्टैंडर्ड20.25 लाख रु (एक्स-शोरूम)
बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर प्रो22.15 लाख रु (एक्स-शोरूम)
बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर प्रो एम स्पोर्ट24.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
2023 BMW S 1000 RR

2023 BMW S 1000 RR के फीचर्स

नई बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। यह पुराने वर्जन की तरह ही दिखती है। हालांकि इसमें आपको नए विंगलेट मिलते हैं जो एयरोडानैमिक डाउनफोर्स प्रदान करने में मदद करते हैं। मोटरसाइकिल के चेसिस में भी सुधार किया गया है। बीएमडब्ल्यू ने एस 1000 आरआर के इलेक्ट्रॉनिक एड्स को भी अपडेट किया है। अब इसमें स्टैंडर्ड रूप में एम ब्रेक, नए ब्रेक स्लाइड असिस्ट के साथ एबीएस प्रो आदि मिलते हैं।

2023 बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर (2023 BMW S 1000 RR ) में बीएमडब्ल्यू की शिफ्टकैम तकनीक के साथ 999cc, चार-सिलेंडर, वाटर और ऑयल कूल्ड इंजन है। यह अब पहले से अधिक शक्तिशाली है। यह मोटर मौजूदा मॉडल के 204 bhp (207 hp) की तुलना में 207 bhp (210 hp) पावर उत्पन्न करती है। हालांकि टॉर्क 113 NM दोनों में समान रहता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा कि एस 1000 आरआर सही मायने में बीएमडब्ल्यू मोटोराड रेसिंग डीएनए का प्रतीक है। यह पहले से अधिक पावरफुल इंजन से लैस है।
यह भी पढ़ेंः पहली बार भारत में CNG कार ला रही है Skoda, सामने आई ये बड़ी जानकारी, जरूर देखें रिपोर्ट

Web Stories