
यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) ने भारतीय बाजार में नए फीचर्स के साथ FZS-Fi V4 Deluxe, FZ-X, MT-15 V2 Deluxe और R15M बाइक का 2023 वर्जन लॉन्च किया है। 2023 Yamaha FZS-Fi V4 डीलक्स, FZ-X और MT-15 V2 डीलक्स मॉडल को ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) के साथ पेश किया गया है। 2023 FZS-Fi V4 डीलक्स मॉडल अब एलईडी फ्लैशर्स के साथ बिल्कुल नए हेडलाइट डिजाइन से लैस है। FZS-Fi V4 डीलक्स भी ब्लूटूथ सक्षम Y-कनेक्ट एप्लिकेशन के साथ आती है। 2023 यामाहा FZ-X में एलईडी फ्लैशर्स के साथ स्टैंडर्ड रूप में टीसीएस मिलता है। यह मोटरसाइकिल गोल्डन कलर रिम के साथ नए डार्क मैट ब्लू कलर स्कीम के साथ आती है।

Yamaha FZS-Fi V4 Deluxe, FZ-X, MT-15 V2 Deluxe और R15M की कीमत
2023 रेंज में FZ FI V3.0 और FZS FI V4.0 डीलक्स शामिल हैं, जिनकी क्रमशः कीमत 1.15 लाख रुपये और 1.27 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। FZ फैमिली में 2023 FZ-X की शुरुआती कीमत 1.36 लाख से 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यामाहा ने 2023 एमटी -15 वर्जन 2.0 भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1.68 लाख रुपये है, जबकि 2023 R15 V4.0 की कीमत 1.81 लाख रुपये से 1.86 लाख रुपये (सभी एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। टॉप-ऑफ-द-लाइन R15M 2023 मॉडल की कीमत 1.94 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
यह भी पढ़ेंः Hyundai Verna को टक्कर देने आ रही नई Honda City, इन खूबियों के साथ जल्द होगी लॉन्च
2023 YAMAHA FZS-FI V4 DELUXE & FZ-X
2023 FZS-Fi V4 डीलक्स मॉडल अब एलईडी फ्लैशर्स के साथ बिल्कुल नए हेडलाइट डिजाइन से लैस है। FZS-Fi V4 डीलक्स भी ब्लूटूथ इनेबल Y-कनेक्ट एप्लिकेशन के साथ आता है। 2023 यामाहा FZ-X में एलईडी फ्लैशर्स के साथ स्टैंडर्ड रूप में टीसीएस मिलता है। यह गोल्डन कलर रिम के साथ नए डार्क मैट ब्लू कलर स्कीम के साथ आता है।
दोनों मॉडल फ्रंट में रियर डिस्क ब्रेक, मल्टी-फंक्शन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, टायर-हगिंग रियर मडगार्ड और लोअर इंजन गार्ड के साथ सिंगल-चैनल एबीएस के साथ आते हैं। इन बाइक्स में 149cc का इंजन है, जो 7,250 rpm पर 12.4 ps की पावर और 5,500 rpm पर 13.3 NM का पीक टॉर्क पैदा करता है।

2023 YAMAHA R15M & MT-15 V2 DELUXE
2023 R15M मोटरसाइकिल YZF-R1 प्रेरित कलर TFT मीटर के गियर शिफ्ट इंडिकेटर, ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड सेलेक्टर और एलईडी फ्लैशर्स के साथ आता है। कंपनी ने सुपरस्पोर्ट मॉडल के वर्जन 4 में नया डार्क नाइट कलर भी पेश किया है। 2023 यामाहा एमटी-15 वी2 डीलक्स अब स्डैंडर्ड और नए एलईडी फ्लैशर्स के रूप में डुअल चैनल एबीएस के साथ पेश किया गया है। यह मौजूदा कलर- आइस फ्लुओ-वर्मिलियन, सियान स्टॉर्म और रेसिंग ब्लू के अलावा एक नए मैटेलिक ब्लैक कलर के साथ भी आता है।
मोटरसाइकिल यामाहा के लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व, 155cc फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) सिस्टम से लैस है।यह इंजन 10,000rpm पर 18.4PS की पीक पावर और 7,500rpm पर 14.2Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इसमें लाइटर एक्चुएशन के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स है।
2023 FZS-Fi V4 डीलक्स और FZ-X मॉडल अब E20 ईंधन के अनुरूप हैं। 2023 के अंत तक यामाहा ने अपने सभी मोटरसाइकिल मॉडल E20 को ईंधन के अनुरूप बनाने की भी योजना बनाई है। यामाहा मोटरसाइकिलों का 2023 वर्जन ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स (OBD-II) सिस्टम से भी लैस होगा।
यह भी पढ़ेंः महज 7 लाख रुपये से शुरू होती है इन Sedan की कीमत, आरामदायक सफर के लिए है बेस्ट