
Best-selling Mahindra vehicles: महिंद्रा (Mahindra) के लिए नवंबर 2022 का महीना काफी शानदार रहा है। इस महीने में कंपनी ने मजूबत सेल्स ग्रोथ हासिल की है। महिंद्रा की XUV300, Scorpio, Bolero जैसी एसयूवी की जमकर बिक्री हुई है। साथ ही ये एसयूवी कंपनी की टॉप सेलिंग एसयूवी है। आइए आपको यहां पर नवंबर 2022 में टॉप 3 सबसे अधिक बिकने वाली महिंद्रा एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं, ताकि जब आप खरीदने जाएं तो आपको पता हो कि किस महिंद्रा वाहन को लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Mahindra Bolero
नवंबर 2022 में महिंद्रा बोलेरो कंपनी की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी है। कंपनी ने नवंबर 2021 में महिंद्रा बोलेरो की 5442 यूनिट्स की बिक्री की थीं, जबकि पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में कंपनी ने 7984 यूनिट्स की बिक्री कीं। सालाना के आधार पर देखें, तो बिक्री में कंपनी ने 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा बोलेरो 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है, जो 75bph की पावर और 210Nm का टार्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं Bolero Neo में 1.5-लीटर डीजल दिया है, जोकि 100bhp और 240Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 5स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इंजन काफी दमदार है जोकि हर तरह के रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। बोलेरो की बॉडी सॉलिड है।
यह भी पढ़ेंः ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें, पहले नंबर पर इस कार ने मारी बाजी
मॉडल | Nov 2022 | Nov 2021 | Growth |
बोलेरो | 7,984 | 5,442 | 47% |
स्कोर्पियो | 6,455 | 3,370 | 92% |
एक्सयूवी300 | 5,903 | 4,005 | 47% |

Mahindra Scorpio
महिंद्रा के लिए दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी स्कॉर्पियो है। इसमें हाल ही में लॉन्च की गई स्कॉर्पियो-एन और पुराने मॉडल स्कॉर्पियो क्लासिक भी शामिल हैं। नवंबर 2021 में बेची गई 3370 यूनिट्स की तुलना में महिंद्रा ने नवंबर 2022 में स्कॉर्पियो की 6455 यूनिट्स बेचने में सफल रही हैं। सालाना के आधार पर देखें, तो कंपनी ने 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। Mahindra Scorpio Classic 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है, जबकि नई Scorpio-N में दो डीजल इंजन और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। नई Mahindra Scorpio-N में 4X4 सिस्टम भी है।
यह भी पढ़ेंः Maruti Swift और Alto से आगे निकली ये प्रीमियम हैचबैक, माइलेज भी 30km से ज्यादा

Mahindra XUV300
महिंद्रा एक्सयूवी 300 नवंबर, 2022 में कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। नवंबर, 2022 यानी पिछले महीने कंपनी एक्सयूवी 300 की 5903 यूनिट्स बेचने में सफल रही थीं। अगर पिछले साल इसी महीने का आंकड़ा देखें, तो कंपनी XUV300 की 4005 यूनिट्स बेची थीं। यानी सेल्स में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। Mahindra XUV300 को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन या फिर 1.5-लीटर डीजल मिल के साथ पेश किया जाता है, जबकि पेट्रोल इंजन के स्पोर्टियर वर्जन को XUV300 TurboSport नाम से पेश किया जाता है, जो 129bhp पावर से साथ सेगमेंट में सबसे पावरफुल एसयूवी है।
यह भी पढ़ेंः 31km की माइलेज देने वाली मारुति की कार ने Tata Nexon को छोड़ा पीछे