टाटा की इस SUV से पिछड़ गईं Hyundai Creta और Brezza, जनवरी में जमकर बिकीं ये एसयूवी

Hyundai Creta जनवरी 2023 में टाटा नेक्सॉन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। जनवरी 2022 में हुंडई क्रेटा की 9,869 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि जनवरी 2023 में सालाना आधार पर 52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,037 यूनिट्स की बिक्री में कंपनी सफल रहीं। यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइड एसयूवी थी।

Highlights

  • Tata Motors ने जनवरी 2022 में Nexon की 13,816 यूनिट्स की बिक्री दर्ज कीं
  • Hyundai Creta जनवरी 2023 में टाटा नेक्सॉन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही
  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जनवरी 2023 में 8,662 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे अधिक मंथली बिक्री दर्ज की
58346

Best selling suv in january 2023 in Inida: एसयूवी सेगमेंट में Tata Nexon अभी भी लोगों की फेवरिट बनी हुई है। जनवरी 2023 में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) को पीछे छोड़ते हुए टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) एसयूवी सेल्स टेबल में टॉप पर रही। Tata Motors ने जनवरी 2022 में Nexon की 13,816 यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2023 में 15,567 यूनिट्स की बिक्री कीं। देखा जाए, तो सालाना के आधार पर बिक्री में 13 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई है। आइए देखें जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी की लिस्ट…

Hyundai Creta

Hyundai Creta रही दूसरे स्थान पर

  • Hyundai Creta जनवरी 2023 में टाटा नेक्सॉन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। जनवरी 2022 में हुंडई क्रेटा की 9,869 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि जनवरी 2023 में सालाना आधार पर 52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,037 यूनिट्स की बिक्री में कंपनी सफल रहीं। यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइड एसयूवी थी।
  • एसयूवी सेगमेंट में तीसरे स्थान पर मारुति सुजुकी ब्रेजा है। पिछले साल जनवरी 2022 में 9,576 यूनिट की बिक्री मुकाबले जनवरी 2023 में कंपनी 14,359 यूनिट की बिक्री कीं। साल दर साल के आधार पर 50 प्रतिशत की बिक्री हुई है।
  • टाटा पंच माइक्रो एसयूवी 2022 में इसी अवधि के दौरान 10,027 यूनिट्स की तुलना में 12,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
  • वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी की जनवरी 2022 में 11,377 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि जनवरी 2023 में 10,738 यूनिट्स की ही बिक्री हुई। 6 प्रतिशत की नकारात्मक बिक्री वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रही।
टॉप 10 एसयूवीजनवरी 2023 सेल्सजनवरी 2022 सेल्स
Tata Nexon15,56713,816
Hyundai Creta15,0379,869
Maruti Suzuki Brezza14,3599,576
Tata Punch12,00610,027
Hyundai Venue10,73811,377
Kia Seltos10,47011,483
Kia Sonet9,2616,904
Mahindra Scorpio8,7153,026
Maruti Suzuki Grand Vitara8,662
Mahindra XUV7005,7874,119
Kia Seltos

Kia Seltos टॉप 10 में

किआ सेल्टोस (Kia Seltos) बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 11,483 यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2023 में 10,470 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही। साल दर साल के आधार पर बिक्री में 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सेल्टोस का फेसलिफ्टेड वर्जन इस साल के मध्य तक कई बदलावों के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

  • Kia Sonet पिछले महीने भारत में सातवीं सबसे अधिक बिकने वाली SUV थी, क्योंकि जनवरी 2022 में 6,904 यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2023 में कंपनी 9,261 यूनिट्स बेचने में कामयाब रहीं। सालाना आधार पर बिक्री में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक ने 188 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,026 यूनिट्स (जनवरी 2022) के मुकाबले कुल 8,715 यूनिट्स (जनवरी 2023)का रिकॉर्ड बनाया है।
  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने जनवरी 2023 में 8,662 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे अधिक मंथली बिक्री दर्ज की है।
  • लोकप्रिय महिंद्रा XUV700 ने 40 प्रतिशत की वार्षिक बिक्री वृद्धि के साथ 4,119 यूनिट्स (जनवरी 2022) के मुकाबले 5,787 यूनिट्स (जनवरी 2023) के साथ टॉप दस में जगह बनाने में कामयाब रही।
    यह भी पढ़ेंः Maruti की सस्ती हैचबैक ने बिक्री में Baleno और Nexon को छोड़ा पीछे, देती है 27km की माइलेज

Web Stories