
BGAUSS BG D15 Electric Scooter: BGAUSS ने अपने डीलर पार्टनर Ewings Automobile Pvt Ltd के साथ मिलकर अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर BGD15 लॉन्च किया है। BG D15 इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासबात यह है कि इसमें 20 से अधिक सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर BGAUSS BG D15 और BGAUSS BG D15 Pro पेश किए हैं। फुल चार्ज करने पर 115km तक की रेंज मिलती है।
BGAUSS BG D15 की कीमत
BGAUSS BG D15 सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की बात करें, तो D15i की कीमत 99,999 रुपये और D15 Pro की कीमत 1,14,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। बता दें कि बिगास अपने ग्राहकों को लाइफटाइम सपोर्ट मुहैया कराएगा और ग्राहकों को एक्सक्लूसिव एनुअल मेंटीनेंस सपोर्ट, मोबाइल ऐप सपोर्ट, रोडसाइड असिस्टेंस और पिक एंड ड्रॉप का विकल्प भी मिलेगा। ग्राहक https://www.bgauss.com/book-now/ के जरिए इसकी बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग अमाउंट फिलहाल 499 रुपये है।

BGAUSS BG D15 Electric Scooter key Features
बैटरी पैक | 3.2 kWh |
रेंज | 115km |
टॉप स्पीड | 60km |
राइड मोड्स | Eco/Sport |
चार्जिंग टाइम | 5 घंटे 30 मिनट |
बुकिंग अमाउंट | 499 रुपये |
कीमत | 1,14,999 रुपये (एक्स-शोरूम) |
Electric Scooter की रेंज
BG D15 इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने 3.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी से पैक किया है। यह स्पोर्ट्स मोड में केवल 7 सेकंड में 0-60 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। BG D15 में दो राइड मोड्स दिए गए हैं- Eco और Sport है। इसमें आपको 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसकी बैटरी को 5 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। D15 की ARAI-सर्टिफाइड रेंज 115 km है।
यह भी पढ़ेंः Tata Nexon EV की नींद उड़ाने आ रही Maruti Electric SUV, फुल चार्ज में चलेगी 500km
20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
- IP67 रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी
- लेटेस्ट इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी फीचर
- रिमूवेबल बैटरी और इन-बिल्ट नेविगेशन
- कीलेस स्टार्ट व मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट
BG D15 प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के लुक्स और फीचर्स की बात करें, तो इसमें आधुनिक डिजाइन, स्मार्ट बैटरी और मोटर कंट्रोलर जैसे उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। BG D15 IP67 रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी के साथ पूरी तरह से वाटरप्रूफ है, जो इसे गर्मी और धूल से बचने में मदद करता है। BG D15 मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी तरह का पहला स्कूटर है जिसमें यूजर्स को 20 से अधिक सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें लेटेस्ट इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी फीचर की मदद से अपने स्मार्टफोन के जरिए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ सकते हैं। BG D15 में रिमूवेबल बैटरी, इन-बिल्ट नेविगेशन, डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस स्टार्ट, मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ेंः Tata Punch EV की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने किया खुलासा! जानिये कब देगी दस्तक