420km की रेंज वाली BYD Dolphin इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

BYD 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार CNY 116,800 और 136,800 है, जो भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 13.9 लाख रुपये और 16.3 लाख रुपये है।

Highlights

  • 2023 डॉल्फिन इलेक्ट्रिक कार चीन में हुई लॉन्च
  • फुल चार्ज में डॉल्फिन इलेक्ट्रिक कार 420km की रेंज देती है
  • इलेक्ट्रिक कार बीवाईडी के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर आधारित
53942

BYD 2023 Dolphin Electric Car: चीनी कंपनी BYD ने 2023 डॉल्फिन (2023 Dolphin) इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। यह इलेक्ट्रिक कार (electric car) बीवाईडी के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर आधारित है और एलएफपी ब्लेड बैटरी का उपयोग करती है। कंपनी का दावा है कि नई BYD 2023 Dolphin की रेंज 420 km तक है। यह 10.9 सेकंड के भीतर 0 से 100 km प्रति घंटे की स्पीड प्रदान करती है। बता दें कि नया 2023 डॉल्फिन BYD इलेक्ट्रिक कार चीन में आ गया है, लेकिन कंपनी ने अभी इसे अन्य बाजारों में पेश करने की कोई योजना नहीं बताई है। हालांकि BYD भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है, कंपनी इसे जल्द ही बाजार में लॉन्च करने का फैसला कर सकती है।

BYD 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार

नई BYD 2023 डॉल्फिन कंपनी की मरीन एस्थेटिक्स डिजाइन को फॉलो करती है। इसे चीफ डिजाइनर वोल्फगैंग एगर द्वारा डेवलप किया गया है। इसका व्हीलबेस 2700 मिमी है। यह 16 या 17 इंच के दोनों पहियों को सपोर्ट करता है। यह पर्मानेंट मैगनेट synchronous motor के साथ दो ऑउटपुट विकल्प में मौजूद है। यह 70kW व 180Nm और 130kW व 290Nm के साथ आता है। इलेक्ट्रिक मोटर 44.9kWh BYD LFP ब्लेड बैटरी पैक से पावर मिलती है, जो 60kW फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। चार्जर कंपनी से उपलब्ध है।
यह भी पढ़ेंः Maruti Suzuki ने किफायती S-Presso ‘Xtra’ एडिशन से उठाया पर्दा, जानें क्या होगी कीमत

BYD 2023 Dolphin Electric Car

BYD 2023 Dolphin के डिजाइन और फीचर्स

  • 420 km की रेंज
  • 44.9kWh बैटरी पैक
  • 60kW फास्ट चार्जिंग तकनीक
  • 12.8 इंच स्क्रीन
  • फ्रंट पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग
  • ड्राइवर सीट बेल्ट वार्निंग

अगर डिजाइन की बात करें, तो BYD 2023 डॉल्फिन का बाहरी हिस्सा कई पेंट्स स्कीम में आती है, जैसे कि पुपु पिंक, बेइबेई ग्रे, चीज येलो, सर्फिंग ब्लू, अटलांटिस ग्रे, टैरो पर्पल और ब्लैक। इंटीरियर में यात्रियों के लिए कई विकल्प हैं। एक फ्लैट-बॉटम मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील है और इसके बगल में 5 इंच का फुल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल है। कार के अंदर 12.8 इंच की फ्लोटिंग सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन है।

इसमें पैसेंजर को 4-वे और 6-वे इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट होने वाली पैसेंजर सीट मिलती हैं। इसके अलावा, कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट और ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट वार्निंग की सुविधा मिलती है। रियर सियर पैसेंजर्स को भी दो कपहोल्डर्स मिलते हैं। फ्रंट पार्किंग रडार सटीक पार्किंग मूव की सुविधा देता है। कार में आपको रीयल-टाइम टायर प्रेशर मॉनिटरिंग का सपोर्ट भी मिलता है। बीवाईडी 2023 डॉल्फिन डुअल पावर विकल्पों के साथ फ्रंट पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर का उपयोग करती है।
यह भी पढ़ेंः Toyota Innova Hycross vs Innova Crysta : क्रिस्टा से सिर्फ 21 हजार महंगा पड़ेगा हाईक्रॉस का बेस वेरिएंट, जानें डिटेल

BYD 2023 Dolphin की कीमत

BYD 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार CNY 116,800 और 136,800 है, जो भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 13.9 लाख रुपये और 16.3 लाख रुपये है।

Web Stories