
Eko Tejas E-Dyroth Bike: भारतीय इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरर एको तेजस ने मेक इन इंडिया बाइक ‘E-Dyroth’ को पेश किया है। यह कंपनी की हाई-स्पीड Muscle bike है। बता दें कि हाई स्पीड क्रूजर ई-बाइक ‘ई-डायरोथ’ दिसंबर 2022 से बाजार में उपलब्ध होगी। पहली ‘मेड इन इंडिया’ Muscle ई-मोटरसाइकिल को हार्ले डेविडसन के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

Eko Tejas E-Dyroth Bike में बैटरी, कंट्रोलर और क्लस्टर के बीच सहज इंटीग्रेशन है। बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए स्मार्ट फीचर्स से लैस है। नोटिफिकेशन, पॉइंट-टू-पॉइंट नेविगेशन जैसी कई सुविधाओं के लिए इसे मोबाइल फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक बाइक 150km तक की रेंज प्रदान करती है। इसमें एक और अतिरिक्त बैटरी को एडजेस्ट करने की सुविधा है। इसकी मदद से एक बार में 300km की दूरी तय करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ेंः जबरदस्त फीचर्स के साथ TVS ने लॉन्च की नई Apache, कीमत जानने के बाद तुरंत खरीदने को करेगा मन

खरीदार को खरीद पर 72 वोल्ट/60ah का बेनिफिट्स भी मिलता है। इसके अलावा, सरकारी सब्सिडी का लाभ भी उठा जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक की अधिकतम स्पीड 100km प्रति घंटा होने का दावा किया जा रहा है। एको तेजस के निदेशक के वेंकटेश तेजा ने कहा कि हम भारत की पहली मसल बाइक लॉन्च कर बहुत खुश हैं। इस बाइक में स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम है, जो इनबिल्ट नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल नोटिफिकेशन फीचर के साथ आता है। यह अब तक ईवी बाइक सेगमेंट में पाई जाने वाली सबसे फ्यूचरिस्टिक तकनीक है। Eko Tejas की महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित 10 भारतीय राज्यों में डीलरशिप है। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग चल रही है।
यह भी पढ़ेंः Hyundai Ioniq 5 EV का इंतजार हुआ खत्म, बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी