Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में चलता है 130 किलोमीटर, जानें कीमत

10137

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना रही हैं। देश में कई देसी और विदेशी कंपनियां एंट्री कर रही हैं, क्योंकि अब समय आ गया है जब इलेक्ट्रिक वाहनों को को बढ़ावा दिया जाए। Honda की चीन की यूनिट Wuyang-Honda ने चीन में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर U-GO को पेश किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि Honda U-GO एक स्लो स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे चीन की वुयांग-होंडा (Wuyang-Honda) यूनिट में तैयार किया गया है।

यह स्कूटर दो वेरिएंट में उतारा गया है। जोकि अलग-अलग पावर वाली बैटरी से लैस है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल की टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा होगी जबकि इसके टॉप मॉडल की टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटा है। फिलहाल इसे चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है। माना जा रहा है कि होंडा जल्द ही इस स्कूटर को भी भारत समेत अन्य देशों में भी लॉन्च कर सकती है।

फुल चार्ज में चलता है इतना

Honda U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर  में 800 वॉट का कंटीन्यूअस हब मोटर 1.2 kW की पावर देती है। इसके अलावा  इसकी टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल 1.2 kW कंटीन्यूअस-रेटेड हब मोटर के साथ आएगा। यह मोटर 1.8 kW का पीक आउटपुट बना सकता है। इस वर्जन की टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटा है। दोनों मॉडल 1.44 kWh की क्षमता वाली 48V और 30Ah रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ आते हैं। फुल चार्ज में 65 किलोमीटर और दोनों बैटरी से 130 किलोमीटर तक चलता है। दोनों मॉडल में मिलने वाले बैटरी पैक को स्कूटर से निकाला जा सकता है और कहीं भी ले कर चार्ज किया जा सकता है। यानी ग्राहक बैटरी को घर ले जा सकते हैं और उसे आराम से चार्ज कर सकते हैं। एक से ज्यादा बैटरी पैक रखने से रेंज को बढ़ाया जा सकता है। 

ये हैं फीचर्स

Honda U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर  में LCD स्क्रीन दी गई है, जो स्पीड, दूरी, चार्ज और राइडिंग मोड जैसी जानकारी देती हैं। इसके फ्रंट एप्रन पर ट्रिपल बीम के साथ एक LED हेडलाइट दी है। इसमें एक LED DRLs स्ट्रिप भी शामिल है। इसमें 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील मिलता है। दोनों मॉडल में 26-लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है।

क्या है कीमत ?

बात कीमत की करें तो Honda U-GO के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 7,499 चीनी युआन (लगभग 85,342 रुपये) और टॉप-मॉडल की कीमत 7,999 चीनी युआन (लगभग 91,501 रुपये) है। चीनी बाजार में इसकी कीमत अन्य ई-स्कूटर के मुकाबले काफी कम है। अगर यह स्कूटर भारत में लॉन्च होता है तो इसका सीधा मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक-स्कूटर S1-S1 Pro, एथर 450एक्स, सिंपल वन जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा। 

Web Stories