
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने (November 2022) बिक्री में काफी अच्छा काम किया है। कंपनी की बिक्री में इस बार जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बिक्री में ऐसी रफ्तार नए मॉडल्स के आने से हुई है। पिछले महीने कंपनी ने 30,392 यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री की है, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 19,458 यूनिट्स की बिक्री का था। इसके अलावा, कंपनी ने इस साल अक्टूबर में 32,298 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी को उम्मीद है इस महीने बिक्री और बेहतर होने की उम्मीद है, क्योंकि साल के आखिर महीने में बिक्री काफी बेहतर होगी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (वाहन खंड) विजय नाकरा ने कहा कि कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में मजबूत मांग से नवंबर में वाहनों की बिक्री बढ़ी है। LCV (2 टन से कम) स्पेस में कॉमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 2,643 यूनिट्स रही, जो साल-दर-साल (YoY) 10 प्रतिशत के हिसाब से ज्यादा थी। जबकि 2-5 टन के बीच LCV सेगमेंट 34 प्रतिशत बढ़कर 16,193 यूनिट्स रही है। बड़े LCV और MHCVs (medium and heavy commercial vehicle) ने कुल बिक्री में 755 यूनिट का योगदान दिया, जिसमें 45 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।
यह भी पढ़ें: जल्दी करें, जनवरी 2023 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की गाड़ियां

जमकर बिक रही हैं Thar, Scorpio और XUV 700
महिंद्रा की बिक्री में इस समय सबसे बड़ा हाथ Thar, Scorpio और XUV 700 का है। इनकी बिक्री हर महीने बढ़ती जा रही है। इन गाड़ियों को खरीदने के लाइन लंबी लगी है और इनकी डिलीवरी में काफी समय भी है, यह जानते हुए भी लोग इन गाड़ियों को खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 75 हजार खर्च कर लाएं Maruti Baleno, 30km से ज्यादा की माइलेज और EMI बनेगी महज इतनी
हुंडई और टाटा की बिक्री बढ़ी
हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री की बात करें, तो कंपनी ने पिछले महीने 48,003 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि बीते आल कंपनी ने नवंबर में 37,001 यूनिट्स की बिक्री की। इस बार कंपनी की बिक्री अच्छी बढ़त देखने को मिली है। इसके अलावा, टाटा मोटर्स के लिए भी पिछला महिना बेहतर साबित हुआ है। पैसेंजर कार सेगमेंट में पिछले महीने (नवंबर 2022) कंपनी ने 46,037 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि बीते साल यह आंकड़ा 29,778 यूनिट्स की बिक्री का था, ऐसे में इस बार कंपनी की सेल 55 प्रतिशत बढ़ गई।