
साल का आखिरी महीना चल रहा है और ऐसे में कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए और स्टॉक को क्लियर करने के लिए तगड़ा डिस्काउंट ऑफर करती हैं। दिसंबर के इस महीने में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर इस महीने काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। XUV300, Bolero neo और Thar पर एक लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। अगर आप इस महीने महिंद्रा की कोई SUV खरीदने का रहे हैं, तो उससे पहले इस रिपोर्ट पर जरूर नजर डालें, क्योंकि हम आपको हर एक गाड़ी पर दिए जा रहे ऑफर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस बात पर भी ध्यान दें कि ये डिस्काउंट सिर्फ 31 दिसंबर, 2022 तक ही लागू होगा।
Mahindra XUV300 पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट
अगर आप इस महीने Mahindra XUV300 खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपको मिलने वाला नहीं है। इस महीने इस गाड़ी पूरे 1,00500 रुपये का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। XUV300 में आपको 1.5L डीजल इंजन, 1.2L Trubo पेट्रोल इंजन और 1.2L mSTALLION TGDI इंजन लगा है। Mahindra XUV300 की की एक्स-शो रूम कीमत 8.42 लाख रुपये से लेकर 13.92 लाख रुपये तक जाती है। सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑल-व्हील Disk ब्रेक और हिल स्टार्ट असिस्ट के साथ ESP शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: अगर इन 5 बातों का नहीं रखा ध्यान तो आपकी डीजल कार पड़ सकती है भारी! होगा तगड़ा नुकसान
मॉडल | ऑफर्स |
Mahindra XUV300 | 1,00500 रुपये |
Mahindra Bolero neo | 95,500 रुपये |
Mahindra Thar | 31,000 रुपये |

Mahindra Bolero neo पर 95,500 रुपये का डिस्काउंट
इस महीने Bolero neo पर आप पूरे 95,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। Mahindra Bolero Neo में 1.5 लीटर का थ्री-सिलिंडर डीजल इंजन लगा है, जो कि 100hp की पावर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा, कंपनी इसमें फ्यूल सेविंग इंजन स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दिया गया है, यह तकनीक जोकि कंपनी की ही TUV 300 में देखने को मिलता है। इस तकनीक की मदद से एसयूवी के माइलेज को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें ईको ड्राइविंग मोड भी मिलता है। Bolero neo की एक्स-शो रूम कीमत 9.48 लाख रुपये से लेकर 11.99 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra Thar पर 31,000 रुपये का डिस्काउंट
इसके अलावा महिंद्रा अपनी सबसे पॉपुलर SUV पर 31,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Thar भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर ऑफ-रोड SUV है। जो लोग एडवेंचरकरना पसंद करते हैं, उन्हें यह काफी पसंद आती है। यह पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसमें एक नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक (AT) का भी ऑप्शन मिलता है। Mahindra Thar की कीमत 13.59 लाख रुपये से लेकर 16.29 लाख रुपये तक जाती है।
महिंद्रा की ये तीनों गाड़ियां काफी काफी दमदार हैं और डेली यूज के लिए भी काफी भी बेहतर हैं। अगले साल जनवरी से गाड़ियों की कीमतों में इजाफा हो रहा है, तो ऐसे में दिसंबर के इस महीने नई कार खरीदने में ही आपका फायदा होगा, क्योंकि आप काफी बचत कर सकते हैं।