
Top 10 selling cars In December 2022: मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) का जलवा बरकरार है। इस समय यह देश में लोगों की पहली पसंद है। दिसंबर 2022 की कार सेल्स चार्ट में टॉप पर रही है। कंपनी दिसंबर महीने में मारुति सुजुकी बलेनो की 16,932 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है, जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 14,458 यूनिट्स की थी। बता दें कि वर्ष 2022 की शुरुआत में Maruti Suzuki Baleno को अपडेट किया गया था, जिसके बाद से यह लगातार लोगों की पसंद बनी हुई है। आइए जान लेते हैं दिसंबर 2022 में बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में…

Maruti Suzuki Ertiga की ऊंची छलांग
दिसंबर 2022 में जहां मारुति सुजुकी बलेनो टॉप पर रही है, तो वहीं कंपनी की Ertiga एमपीवी ने बिक्री के मामले में ऊंची छलांग लगाई है। मारुति सुजुकी एर्टिगा को भी पिछले साल मामूली अपडेट मिला था। दिसंबर 2022 में कंपनी ने 7-सीटर एमपीवी एर्टिगा की 12,273 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2021 में यह आकंड़ा 11,840 यूनिट्स की थी। यह एमपीवी 4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ दूसरे स्थान पर रही।
स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक (Swift compact hatchback) पिछले महीने भारत में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। कंपनी 12,061 यूनिट्स बेचने में सफल रही है, जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी 15,661 यूनिट्स की बिक्री की थी। स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक की बिक्री में 23 प्रतिशत की YoY गिरावट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ेंः 26km से ज्यादा की धांसू माइलेज के साथ आई Maruti Grand Vitara CNG, कीमत है इतनी
Top 10 selling cars | December 2022 Sales | December 2021 Sales |
Maruti Suzuki Baleno | 16,932 | 14,458 |
Maruti Suzuki Ertiga | 12,273 | 11,840 |
Maruti Suzuki Swift | 12,061 | 15,661 |
Tata Nexon | 12,053 | 12,899 |
Maruti Suzuki Dzire | 11,997 | 10,633 |
Maruti Suzuki Brezza | 11,200 | 9,531 |
Tata Punch | 10,586 | 8,008 |
Maruti Suzuki Eeco | 10,581 | 9,165 |
Hyundai Creta | 10,205 | 7,609 |
Maruti Suzuki Wagon R | 10,181 | 19,728 |

टॉप 10 में टाटा की Nexon
दिसंबर 2022 में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में टाटा मोटर्स की Nexon चौथे नंबर पर रही है। दिसंबर 2022 में कंपनी नेक्सॉन की 12,053 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी 12,899 यूनिट्स बेचने में सफल रही थी। इस तरह देखें, तो बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
- टॉप 10 की लिस्ट में पांचवे नंबर पर मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) है। दिसंबर 2021 में इसकी 10,633 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि दिसंबर 2022 में इसकी 11,997 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसने 13 प्रतिशत की सकारात्मक बिक्री वृद्धि दर्ज की है। यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी हुई है।
- लिस्ट में छठे नंबर पर मारुति सुजुकी की ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) है। दिसंबर 2021 में 9,531 यूनिट्स के मुकाबले दिसंबर 2022 में कंपनी 11,200 यूनिट्स बेचने में सफल रही। इसने 18 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की।
- टाटा पंच माइक्रो एसयूवी (Tata Punch) टॉप 10 की लिस्ट में टाटा मोटर्स की दूसरी कार है। वर्ष 2021 में 8,008 यूनिट्स के मुकाबले दिसंबर 2022 में कंपनी 10,586 यूनिट्स को बेचने में कामयाब रही है। 32 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ सातवें स्थान पर रही है।
- मारुति सुजुकी की ईको वैन भी लोगों को खूब पसंद आती है। कंपनी दिसंबर 2022 में Eeco minivan की 10,581 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 9,165 यूनिट्स की थी। यह 15 फीसदी की YoY ग्रोथ के साथ आठवें नंबर पर रही।
यह भी पढ़ेंः Toyota Innova Hycross को टक्कर देगी नई Kia Carnival, एक साथ 11 लोग बैठ सकेंगे, जानें डिटेल

Hyundai Creta नौवें स्थान पर
- टॉप 10 की लिस्ट में हुंडई की मिड साइज क्रेटा एसयूवी (Hyundai Creta) ही अपना स्थान बना पाई है। दिसंबर 2022 में कंपनी 10,205 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 7,609 यूनिट्स की थी। यह 34 फीसदी की YoY ग्रोथ के साथ नौवें स्थान पर रही।
- सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में 10वें साथ पर वैगनआर (WagonR) रही है। दिसंबर 2021 में 19,728 यूनिट्स के मुकाबले दिसंबर 2022 में कंपनी सिर्फ 10,181 यूनिट्स बेचने में ही सफल रह पाईं। सालाना के आधार पर 48 प्रतिशत की नकारात्मक बिक्री दर्ज की है।
यह भी पढ़ेंः Mahindra Thar 2WD वेरिएंट 9 जनवरी को होगी लॉन्च, कीमत 10 लाख रुपये से भी कम! जानें डिटेल

Maruti Baleno के फीचर्स
मारुति सुजुकी बलेनो पेट्रोल के साथ CNG वर्जन में भी उपलब्ध है। इसका पेट्रोल वर्जन 22.94 kmpl की माइलेज देता है, जबकि CNG में नई बलेनो 30.61 km/kg की माइलेज देती है। Baleno में 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर डुअलजेट डुअल VVT नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगे हैं और CNG मॉडल में यह 77.5PS की पावर और 98.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल जाता है। कार में 6 एयर-बैग्स, एंटी-हिल कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+ EBD समेत कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। कार में हेड-अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा और एक नया 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें स्टार्ट-स्टॉप बटन भी दिया गया। इसमें सुजुकी कनेक्ट एलेक्सा वॉयस जैसे फीचर्स से भी लैस किया गया है। इसमें स्टार्ट-स्टॉप बटन भी दिया गया।
यह भी पढ़ेंः Mahindra Thar 2WD वेरिएंट 9 जनवरी को होगी लॉन्च, कीमत 10 लाख रुपये से भी कम! जानें डिटेल