
एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) जनवरी 2023 में होने वाले ऑटो एक्सपो में MG 4 EV से पर्दा उठाएगी। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल ने हाल ही में यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इलेक्ट्रिक कार (electric car) ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 83 फीसदी, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 80 फीसदी, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए 75 फीसदी और सेफ्टी असिस्ट सिस्टम्स के लिए 78 फीसदी स्कोर किया है। बता दें कि दिल्ली एक्सपो 2023 में कंपनी अपडेटेड हेक्टर एसयूवी (Hector SUV) और 2-डोर एयर ईवी (Air EV) को भी पेश करेगी।

MG 4 EV की रेंज
MG 4 EV के पावरट्रेन की बात करें, तो इसके ग्लोबल मॉडल को 51kWh और 64kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जो क्रमशः 170bhp और 203bhp की पावर प्रदान करता है। दोनों वेरिएंट में एक सिंगल-मोटर, RWD सिस्टम है। इसकी 52kWh और 64kWh की बैटरी को 7kW एसी फास्ट चार्जर से क्रमश: 7.5 घंटे और 9 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, वहीं 150kW डीसी चार्जर का उपयोग करके करीब 35 मिनट में इसे 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कार निर्माता का कहना है कि MG 4 इलेक्ट्रिक हैचबैक छोटे बैटरी पैक के साथ 350km तक और बड़े बैटरी पैक (WLTP साइकिल पर) के साथ 452km तक की रेंज प्रदान करती है। बता दें कि MG 4 इलेक्ट्रिक कार SAIC के मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म (MSP) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसकी लंबाई 4287mm, चौड़ाई 1836mm और ऊंचाई 1506mm है। इलेक्ट्रिक हैचबैक 2705 मिमी लंबे व्हीलबेस के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: अगर इन 5 बातों का नहीं रखा ध्यान तो आपकी डीजल कार पड़ सकती है भारी! होगा तगड़ा नुकसान
MG 4 EV Global-Spec
बैटरी पैक | 51kWh/64kWh |
बैटरी टाइप | लिथियम |
टॉप स्पीड | 165km |
इलेक्ट्रिक रेंज | 350km/452km |
टोटल टॉर्क | 250 Nm |
चार्जिंग टाइम (0->365 km) | 6h45m |
फास्ट चार्ज टाइम (37->292 km) | 34 min |
लंबाई | 4287mm |
चौड़ाई | 1836mm |
ऊंचाई | 1506mm |
व्हीलबेस | 2705mm |

MG 4 EV के फीचर्स
एमजी इलेक्ट्रिक हैचबैक में आपको ओटीए अपडेट के साथ कनेक्टेड कार तकनीक, हवादार फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, एलईडी लाइटिंग आदि जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इलेक्ट्रिक हैचबैक का ग्लोबल-स्पेक वर्जन ड्राइवर अटेंशन अलर्ट, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ेंः Mahindra Thar से लेकर Bolero पर मिल रहा है 1 लाख रुपये का डिस्काउंट, जल्दी करें मौका आखिरी है