OTUA Electric Cargo फुल चार्ज में देगी 300km तक रेंज, इन खूबियां से है लैस

OTUA Electric Cargo को डिलीवरी और लॉजिस्टिक में कार्य कर रहे यूजर को देखते हुए बनाया गया है।

39687

देश में कई तरह के टू व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर और फोर व्हीलर कार के आने के बाद एक नए इलेक्ट्रिक वाहन ने दस्तक दी है। यह नया इलेक्ट्रिक कार्गो भरी सामान के साथ यात्रा करने में सक्षम है। बता दें कि Dandera Ventures ने भारत में नया Electric Cargo लॉन्च किया है। कंपनी ने इसका नाम OTUA Electric Cargo रखा है। खास बात यह है कि यह बिजली से चलता है और इसमें यूजर्स को 300 किलोमीटर तक की लंबी रेंज मिल जाती है। यानी कि यह Electric Three Wheeler डिलीवरी करने वाले उन सभी लोगों को काफी भा सकता है, जो पेट्रोल और डीजल के दाम से परेशान हो चुके हैं। वहीं, कंपनी ने भी डिलीवरी और लॉजिस्टिक में कार्य कर रहे यूजर को देखते हुए इस OTUA इलेक्ट्रिक कार्गो का निर्माण किया है। आइये, इस खास इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के बारे में आगे और डिटेल जानते हैं।

OTUA Electric Cargo के फीचर्स

फीचर्स के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर काफी काम का है। इसे 900 किलोग्राम तक की क्षमता का वजन रखकर घुमाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह इंडस्ट्री में अब तक का सबसे ज्यादा सामान उठाकर चलने वाला इलेक्ट्रिक कार्गो है। इसमें 12.8 किलो वाट की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। खास बात यह भी है कि यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर एयर कंडीशन के साथ आता है। जिसमें ड्राइवर के केबिन में बेहतरीन कूलिंग रहती है, यानी कि आपके डिलीवरी ड्राइवर को सुकून भरी राइड मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः 2023 Kawasaki Z900 मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, दीवाना बना देगी इस बाइक की रफ्तार

कैसी है रफ्तार और रेंज

OTUA Electric Cargo Three Wheeler Speed की बात करें तो यह टॉप स्पीड में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। साथ ही इसके बेस वैरियंट में सिंगल चार्ज पर 165 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है, जिसे 300 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। इसके अलावा थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक कार्गो में स्वैपेबल बैटरी फीचर दिया गया है, यानी कि लंबी दूरी तय करने के लिए चार्जिंग स्टेशन ना मिलने पर बैटरी बदल कर भी आगे बढ़ा जा सकता है।

OTUA Electric Cargo Price

कंपनी ने इस बेहतरीन कार्गो इलेक्ट्रिक गाड़ी को 3.5 लाख की कीमत पर लॉन्च  किया है। हालांकि इसकी कीमत 3.5 लाख से शुरू होती और टॉप वैरियंट 5.5 लाख तक आता है। वहीं अगर उपलब्धता की बात करें तो कंपनी ने इसकी प्री बुकिंग शुरू कर दी है। जहां इसकी पहली सेल साल 2023 के पहले क्वार्टर से शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि सबसे पहले यह थ्री व्हीलर, दिल्ली एनसीआर, गुजरात और महाराष्ट्र में उपलब्ध होगा, फिर धीरे-धीरे इसे भारत में और भी जगहों पर सेल किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः लोगों को खूब पसंद आ रही ये 5 टॉप सब-कॉम्पैक्ट SUV, बिक्री में ये रही सबसे आगे

Web Stories