
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में EV, SUV, अपडेटेड और कस्टमाइज्ड वर्जन सहित अपने आने वाले नए मॉडलों की एक विस्तृत रेंज पेश की है। इस मेगा ऑटो इवेंट में कंपनी ने अपकमिंग Tata Tiago EV Blitz को भी शोकेस किया है। यह इलेक्ट्रिक टियागो का स्पोर्टियर वर्जन है। इस नए वर्जन में नियमित मॉडल की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। हालांकि अभी कंपनी ने लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। खबरों की मानें, तो टियागो ईवी ब्लिट्ज (Tiago EV Blitz) को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।

Tiago EV Blitz का डिजाइन
अगर नियमित टियागो ईवी (Tiago EV) से इसकी तुलना करें, तो इसमें क्लोज-ऑफ ग्रिल और हेडलैम्प्स के नीचे ऑल-ब्लैक ट्रिम है। स्पोर्टियर वर्जन ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाई-शेप फिनिश के साथ आती है।
इसमें व्हील आर्च, ओआरवीएम और रियर स्पॉइलर में भी ग्लॉस ब्लैक फिनिश भी है। आप टियागो ईवी ब्लिट्ज बैज को फ्रंट ग्रिल, फ्रंट डोर और टेलगेट पर देख सकते हैं। ब्लू बोल्ट मोटिफ स्टिच और हेड रेस्ट्रेंट के अलावा इंटीरियर लेआउट और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Tata Tiago EV Blitz को व्हाइट कलर में रंगा गया है। रेगुलर Tiago EV पांच पेंट स्कीम में आती है जैसे कि डेटोना ग्रे, टील ब्लू, मिडनाइट प्लम, ट्रॉपिकल मिस्ट और प्रिस्टिन व्हाइट।
यह भी पढ़ेंः नए अवतार में आ रही Hyundai Grand i10 Nios, इस दिन होगी लॉन्च

Tata Tiago EV Blitz के फीचर्स
नई Tata Tiago EV Blitz के पावरट्रेन की डिटेल अभी उपलब्ध नहीं हैं। Tiago EV 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो क्रमशः 250km और 315km की दावा की गई रेंज प्रदान करती है। इसमें टाटा की जिपट्रॉन हाई-वोल्टेज तकनीक है, जिसमें पर्मानेंट मैग्नेट synchronous इलेक्ट्रिक मोटर है। ई-मोटर 74bhp की अधिकतम पावर और 114Nm का टार्क उत्पन्न करता है। इसका छोटा 19.2kWh वर्जन 110Nm के साथ 61bhp का वादा करता है। Tata का दावा है कि Tiago EV 5.7 सेकंड में 0 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और छोटी बैटरी वर्जन 6.2 सेकंड में 0 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
यह भी पढ़ेंः TVS iQube को टक्कर देने आ रहा LML Star इलेक्ट्रिक स्कूटर, बुकिंग है शुरू