लोगों ने जमकर खरीदे ये Scooters, आप भी खरीदने से पहले देखें ये लिस्ट

पिछले महीने (November 2022) होंडा ने अपने पॉपुलर स्कूटर Activa की 1,75,084 यूनिट्स की बिक्री की है। यह आंकड़ा महज 30 दिन में हुई है। जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 1,24,082 यूनिट्स की बिक्री की, ऐसे में कंपनी की YoY बिक्री में 41.10% की ग्रोथ इस बार देखने को मिली है।

52722

भारत में पिछले महीने टू-व्हीलर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। बिक्री के लिहाज से बाइक और स्कूटर पिछले महीने खूब बिके हैं। नवंबर 2022 महीने में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर्स की लिस्ट आ चुकी है। हर बार की तरह इस बार स्कूटर सेगमेंट में होंडा एक्टिवा और बाइक सेगमेंट हीरो स्प्लेंडर प्लस ने बाजी मारी है। बिक्री के लिहाज से अभी तक इन दोनों मॉडल्स का कोई तोड़ नहीं है। यहां हम आपको पिछले महीने (November 2022) सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स की जानकारी दे रहे हैं। यदि आप इन दोनों एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित भी हो सकती है। आइए जानते हैं…

10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर

  • पिछले महीने (November 2022) होंडा ने अपने पॉपुलर स्कूटर Activa की 1,75,084 यूनिट्स की बिक्री की है। यह आंकड़ा महज 30 दिन में हुई है। जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 1,24,082 यूनिट्स की बिक्री की, ऐसे में कंपनी की YoY बिक्री में 41.10% की ग्रोथ इस बार देखने को मिली है।
  • सुजुकी एक्सेस 125 दूसरे स्थान पर रहा है। इस स्कूटर पिछले महीने कुल 48,113 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि 2021 में इसी अवधि में यह आंकड़ा 42,481 यूनिट की बिक्री का था। इसकी सालाना ग्रोथ 13.2% रही है।
  • तीसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर ने अपनी जगह बनाई है। पिछले महीने इसकी 47,422 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि बीते साल कंपनी इसकी 44,139 यूनिट ही बेच पाई, ऐसे में इसकी इस बार ग्रोथ 7.4% रही है।
  • वहीं हीरो प्लेजर प्लस की पिछले महीने 19,739 यूनिट्स की बिक्री हुई है और इस बार यह स्कूटर चौथे स्थान पर रहा है, जबकि बीते साल कंपनी इसकी  11,136 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही थी, इस दौरान इस बार इसके ग्रोथ में 77.2 % की वृद्धि है।
  • TVS ntorq 125 की पिछले महीने 17,003 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि बीते साल कंपनी ने इसकी 19,157 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस तरह स्कूटर की बिक्री में सालाना आधार पर 11.2% की गिरावट हुई है।
  • होंडा Dio की नवंबर 2022 के महीने में 16,102 यूनिट की बिक्री हुई और इस बार यह छठे स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आकड़ा 8,522 यूनिट की बिक्री का रहा था, जिसमें सालाना आधार पर 89% की वृद्धि हुई है।
  • हीरो डेस्टिनी 15,411 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही है, जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 3,264 यूनिट की बिक्री की थी। ऐसे में इस बार इसकी ग्रोथ 372.1% बढ़ी है।
  • यामाहा RayZR की पिछले महीने 10,795 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल कंपनी इसकी 12,344 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रहे हैं। लेकिन इस बार कंपनी को इसकी बिक्री में 12.5% की गिरावट ही है।
  • टीवीएस iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की पिछले महीने 10,056 यूनिट की बिक्री की, जबकि बीते साल की सामान अवधि में यह आंकड़ा 699 यूनिट्स की बिक्री का रहा है।
  • यामाहा फैसिनो की 9,801 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल की सामान अवधि में यह आंकड़ा 8,202 यूनिट्स की बिक्री का रहा है। और इस तरह यह दसवें नंबर पर रहा है।
    यह भी पढ़ेंः Maruti Suzuki ला रही हैं Strong Hybrid वाली ये तीन कारें, मिलेगी 35km से ज्यादा की माइलेज

Top 10 best-selling scooters

टॉप 10 स्कूटर टॉप 10 स्कूटरनवंबर 2022नवंबर 2021
होंडा एक्टिवा1,75,0841,24,082
सुजुकी एक्सेस 48,11342,481
टीवीएस जुपिटर47,42244,139
हीरो प्लेज़र प्लस 19,73911,136
टीवीएस एनटॉर्क17,00319,157
होंडा डियो16,1028,522
हीरो डेस्टिनी  15,4113,264
यामाहा RayZR10,79512,344
टीवीएस iQube10,056699
यामाहा फैसिनो 9,8018,202

Web Stories