
Top selling cars in january 2023 in India: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की ऑल्टो (Alto) हैचबैक जनवरी, 2023 में फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। Maruti की इस सस्ती हैचबैक ने बिक्री के मामले में Baleno और Nexon को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी ऑल्टो की 21,411 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2022 में सिर्फ 12,342 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सालाना आधार पर बिक्री में 73 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। नई-जेनरेशन की ऑल्टो K10 के आने से बिक्री में जबरदस्त वृद्धि हुई है। आइए जानें जनवरी 2023 में बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में…

दूसरे स्थान पर रही WagonR
- WagonR भी इस कैलेंडर वर्ष के पहले महीने में 20,466 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 20,334 यूनिट्स की बिक्री हुई था यानी बिक्री में सिर्फ 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- पिछले साल 2022 में स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक की 19,108 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, लेकिन जनवरी 2023 में सिर्फ 16,440 यूनिट्स की सेल हुई। सालाना 14 फीसदी की नकारात्मक बिक्री के साथ यह तीसरे स्थान पर रही।
- बलेनो प्रीमियम हैचबैक 16,357 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही। पिछले साल जनवरी 2022 में 6,791 यूनिट्स की तुलना में 141 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई है।
टॉप 10 कारें | जनवरी 2023 सेल्स | जनवरी 2022 सेल्स |
Maruti Suzuki Alto | 21,411 | 12,342 |
Maruti Suzuki WagonR | 20,466 | 20,334 |
Maruti Suzuki Swift | 16,440 | 19,108 |
Maruti Suzuki Baleno | 16,357 | 6,791 |
Tata Nexon | 15,567 | 13,816 |
Hyundai Creta | 15,037 | 9,869 |
Maruti Suzuki Brezza | 14,359 | 9,576 |
Tata Punch | 12,006 | 10,528 |
Maruti Suzuki Eeco | 11,709 | 10,528 |
Maruti Suzuki Dzire | 11,317 | 14,967 |

पांचवें स्थान पर Tata Nexon
- Tata Nexon भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही है और टॉप 10 में यह पांचवें स्थान पर रही। कॉम्पैक्ट एसयूवी की जनवरी 2022 में 13,816 यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2023 में 15,567 यूनिट्स की बिक्री हुई है। सालाना आधार पर बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- Hyundai की Creta 52 प्रतिशत की YoY वृद्धि के साथ 9,869 यूनिट्स (जनवरी 2022) के मुकाबले 15,037 यूनिट्स (जनवरी 2023)के साथ छठे स्थान पर रही।
- मारुति सुजुकी ब्रेजा जनवरी 2022 में 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,576 यूनिट्स के मुकाबले 14,359 यूनिट्स के साथ देश में सातवीं सबसे अधिक बिकने वाली पैसेंजर कार रही है।
- टाटा पंच माइक्रो एसयूवी जनवरी 2023 में 12,006 यूनिट्स के साथ आठवें स्थान पर रही, जबकि जनवरी 2022 में 10,027 यूनिट्स की बिक्री हुई था। साल दर साल 20 फीसदी की ग्रोथ हुई है।
- मारुति सुजुकी ईको 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,528 यूनिट्स के मुकाबले 11,709 यूनिट्स की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही।
- मारुति सुजुकी की Dzire कॉम्पैक्ट सेडान 24 प्रतिशत की गिरावट के साथ दसवें स्थान पर रही। जनवरी 2023 में 11,317 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2022 में 14,967 की बिक्री हुई थी।
यह भी पढ़ेंः Toyota ने दिया झटका! 28km की माइलेज वाली ये एसयूवी हो गई महंगी, जानें क्या है नई और पुरानी कीमत