भारत में लॉन्च हुए टॉप 5 स्कूटर जो इस साल रहे सबसे ज्यादा सुर्खियों में, देखिये पूरी लिस्ट

इस रिपोर्ट में हम आपको साल 2022 में लॉन्च हुए उन टॉप 5 स्कूटर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौरी। अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो भी यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आइये जानते हैं...

52051

Year End 2022: साल का आखिरी महीना अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। ऑटो सेक्टर में जितने बड़े लॉन्च होने थे वो अब हो चुके हैं। अब कुछ नया अगले साल ही होगा, क्योंकि जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो शुरू होने वाला है। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिसके बारे में हम आपसे लगातार बात करते हुए आ रहे हैं। लेकिन साल 2022 टू-व्हीलर मार्केट के लिए अच्छा साबित हुआ है। कई स्कूटर्स ने भारत एंट्री ली। इस रिपोर्ट में हम आपको साल 2022 में लॉन्च हुए उन टॉप 5 स्कूटर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौरी। अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो भी यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आइये जानते हैं…

Ola S1 Air

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) इस साल खूब सुर्खियों में छाया रहा। इस साल कंपनी ने देश में अपने सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air को लॉन्च किया है। इसके किफायती मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इस स्कूटर की कीमत 84,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2.5 kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है, जो 4.5 kW मोटर के साथ मिलकर कार्य करता है। यह बैटरी पैक एक बार चार्ज होने पर इको मोड में 101 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे तक है। ओला के स्कूटर में क्वालिटी बहुत अच्छी देखने को नहीं मिलती है और आग लगने की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं जिनकी मदद से ग्राहकों के भरोसे को ठेस पहुंची है।

टॉप स्कूटर्स 2022कीमत
Ola S1 Air84,999 रुपये (एक्स-शोरूम)
Hero Vida V1 pro1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
TVS iQUBE1,05,274 (एक्स-शोरूम)
Ather 450 Gen-31,17,495 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
TVS NTORQ XT1,05,274 (एक्स-शोरूम)
Hero Vida V1

Hero Vida V1

हीरो मोटोकॉर्प के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड Vida ने देश में काफी हलचल पैदा की, कंपनी ने इस साल अपने Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया जोकि 2 वेरिएंट में आया। Vida V1 ई-स्कूटर में 6kW की मोटर है और यह 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। यह बैटरी पैक एक बार चार्ज होने पर 165 किलोमीटर  की रेंज देता है। इसमें सुविधाओं की एक लंबी सूची है और कई चार्जिंग विकल्प मिलते हैं। लेकिन ज्यादा कीमत ने ग्राहकों को काफी निराश किया क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि कंपनी बजट सेगमेंट में नए मॉडल पेश करेगी, और लॉन्च के तुरंत बाद ही Vida की हलचल गायब हो गई। लेकिन डिजाइन के मामले में इस स्कूटर ने लोगों का दिल जरूर जीता है। यह भी पढ़ें: 40km तक की माइलेज के साथ भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये 5 नई कारें, सामने आई जानकारी

TVS iQube Electric Scooter

TVS iQUBE

TVS iQUBE को भारत का  सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में देखा जाता है। इसे तीन ट्रिम ऑप्शन  में पेश किया जाता है, जिसमें बेस, एस और एसटी शामिल है। इस स्कूटर के नए जेनरेशन मॉडल में बेहतर पावरट्रेन और बेहतर रेंज है। यह अब एक किफायती और प्रक्टिकल ऑप्शन है। इसका टॉप-स्पेक ST  वेरिएंट एक बार चार्ज होने पर 145 किमी की रेंज देता है और इसे कई चार्जिंग विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।

Ather 450X Gen 3 electric scooter

Ather 450 Gen-3

Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी देश का सबसे अच्छा स्कूटर माना जाता है। जबसे इसने भारत में दस्तक दी है तब से लेकर आज तक इसमें कोई खास शिकायत देखने को नहीं मिली है। इसकी बेहतरीन परफॉर्मेंस ने लोगों के दिलो को जीता है। इसका नया Gen-3मॉडल इस साल अपनी शुरुआत के साथ और भी बेहतर पैकेज के साथ आता है। अब इसमें एक बेहतर रेंज, फीचर अपडेट और अन्य कॉस्मैटिक के साथ-साथ मैकेनिकल अपडेट हैं। इस हाई स्पीड स्कूटर को यूथ काफी पसंद कर रहा है। डेली यूज के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। यह भी पढ़ें: 50000 रुपये तक सस्ती हो गई Honda की ये धांसू बाइक, जानें नई कीमत और ऑफर्स की डिटेल

TVS NTORQ XT

TVS NTORQ XT अपने 125cc सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है और इसकी सेल्स रिपोर्ट भी काफी अच्छी है। NTORQ XT वेरिएंट इस साल काफी पसंद किया है। यह एक पेट्रोल मॉडल है और इसकी कीमत 1.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। इसमें लगा पावरफुल इंजन न सिर्फ सिटी राइड के लिए अच्छा है बल्कि लॉन्ग राइड पर भी निराश होने का मौका नहीं देता। इस नए वेरिएंट को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसी कई नई सुविधाओं के साथ पेश किया गया है।  भी पढ़ेंः 15000 डाउन पेमेंट करने पर कितनी बनेगी Hero Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए EMI, 165km है रेंज

Web Stories