
Circus OTT Release: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की बॉलीवुड फिल्म सर्कस (Circus) 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों को कुछ खास लुभा नहीं सकी। हालांकि, कॉमेडी फिल्म पसंद करने वाले दर्शकों ने इसे पसंद भी किया, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई है। यदि आपने अब तक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म सर्कस नहीं देखी हैं तो अब आप इसे OTT प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। फिल्म की एंट्री OTT प्लेटफॉर्म (Circus OTT Platform) Netflix पर होने वाली है। आगे जानिए फिल्म की OTT रिलीज डेट और अन्य जानकारी …
फिल्म सर्कस की OTT रिलीज
दरअसल, रोहित शेट्टी ने फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था, लेकिन इस बार वह दो-दो रणवीर के साथ भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं रहे। यानी इस फिल्म में भले रणबीर को डबल रोल में दिखाया गया है, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को कुछ खास पसंद नही किया। हालांकि, फिल्म में ठीक ठाक कॉमेडी देखने को मिलती है। यदि आप इसे देखना चाहते हैं तो आप 17 फरवरी से OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Aarya 3: धाकड़ अंदाज में Sushmita Sen के कायल हुए फेंस, जानें कब आ रहा है नया सीज
फिल्म की कास्ट
बाते चलें, इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ आपको काफी सारे बोलीवुड सितारे देखने को मिलेंगे। क्योंकि इस फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है। इसके बाद भी फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की कास्ट की बात करें तो इसमें आपको रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, वृजेश हिरेजी, अश्विनी कलसेकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।वहीं, इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं।

फिल्म की कहानी
फिल्म ‘सर्कस’ की बात करें तो, जैसे की हम पहले बता चुके हैं इस फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल दिखाया गया हैं। वह पहली बार किसी फिल्म में डबल रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा यह फिल्म ‘सर्कस’ शेक्सपियर के प्ले कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। फिल्म की कहानी की बात की जाए तो फिल्म की कहानी जुड़वा इंसानों के इर्द गिर्द घूमती है। वहीं, फिल्म में सर्कस में होने वाली काफी एक्टिविटी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें:Selfiee Trailer: सेल्फी ट्रेलर में दिखा अक्षय और इमरान का टशन, जानें किस दिन होगी फिल्म रिलीज