
मई 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होंगी। यह फिल्में और वेब सीरीज Netflix, Amazon Prime और Hotstar जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। नई रिलीज में आप सोनाक्षी सिन्हा, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर जैसे बड़े कलाकारों को स्क्रीन पर देख पाएंगे। आइए, पोस्ट में जानते हैं मई 2023 की पांच बड़ी ओटीटी रिलीज कौनसी हैं।
मई में ओटीटी पर देखें ये फिल्में और सीरीज
- Queen Charlotte : A Bridgerton Story
- Tu Jhoothi Main Makkar
- Saas Bahu Aur Flamingo
- Dahaad
- The Mother
Queen Charlotte : A Bridgerton Story
कास्ट: Julia Westcott-Hutton, Corey Mylchreest, Cyril Nri
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
रिलीज की तारीख: 4 मई, 2023
निर्देशक: Niki Caro
भाषा: इंग्लिश
Netflix पर रिलीज होने वाली Queen Charlotte : A Bridgerton Story सीरीज ब्रिजर्टन पर प्रसिद्ध सीरीज का प्रीक्वल स्पिन-ऑफ है। इस सीरीज की कहानी Charlotte नाम की क्वीन के जीवन पर आधारित है। कहानी में यह क्वीन काफी शोहरत कमाती है। जिसे वह खुलकर एन्जॉय करती है।
Tu Jhoothi Main Makkar
कास्ट: Dimple Kapadia, Ranbir Kapoor, Shraddha Kapoor
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
रिलीज की तारीख: 5 मई, 2023
निर्देशक: Luv Ranjan
भाषा: हिंदी
तू झूठी मैं मक्कार आने वाले 5 मई 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में आपको डिंपल कपाड़िया, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और अनुभव सिंह बस्सी जैसे किरदार देखने को मिलेंगे। यह मूवी ऐसे लड़के और लड़की की कहानी है जो काफी खुले मिजाज के हैं। यानी दर्शकों को आधुनिक युग की प्रेम कहानी देखने मिलेगी। यही नहीं इसमें शानदार संवाद और लोकेशन भी आपका दिल जीत लेगी।
यह भी पढ़ेंः कोरियन ड्रामा पसंद हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मिस न करें ये एक्शन और रोमांच से भरपूर मूवीज
Saas Bahu Aur Flamingo
कास्ट: Dimple Kapadia, Radhika Madan, Isha Talwar
कहां देखें: हॉटस्टार
रिलीज की तारीख: 5 मई, 2023
निर्देशक: Homi Adajania
भाषा: हिंदी
दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया एक क्लासिक वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो के साथ OTT पर आ रही हैं। यह सीरीज 5 मई 2023 को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी। सीरीज की कहानी एक दबंग सास और उसकी बहू के बीच चल रहे संघर्ष को दर्शाती है। वहीं, सीरीज में डिंपल कपाड़िया के साथ राधिका मदान, ईशा तलवार और अंगिरा धर प्रमुख भूमिका में हैं।
Dahaad
कास्ट: Vijay Varma, Sohum Shah, Gulshan Devaiah
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज की तारीख: 12 मई, 2023
निर्देशक: Reema Kagti
भाषा: हिंदी
सोनाक्षी सिन्हा दहाड़ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। यह सीरीज एक क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर है, जो एक छोटे से शहर पर आधारित है। सीरीज में एक महिला पुलिस अधिकारी ऐसे अपराध की तलाश कर रही है, जो उसे परेशान करता है। दाहड़ में आपको सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, सोहम शाह और गुलशन देवैया प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 12 मई 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
The Mother
कास्ट: Jennifer Lopez, Omari Hardwick, Lucy Paez, Joseph Fiennes
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
रिलीज की तारीख: 12 मई, 2023
निर्देशक: Niki Caro
भाषा: इंग्लिश
The Mother फिल्म एक थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा है फिल्म में एक मां अपनी बेटी की रक्षा करती है। इसमें आपको लोकप्रिय अमेरिकी कलाकार जेनिफर लोपेज, ओमारी हार्डविक, लुसी पेज, जोसेफ फिएनेस और गेल गार्सिया बर्नाल प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि हमलावरों से भागते समय मां अपनी बेटी को छोड़ देती है, जिसे बचाने वह छिपकर लौटती है। अगर आप पूरी कहानी जानना चाहते हैं, तो 12 मई 2023 को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Train to Busan से The Wailing तक, अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें ये 5 सबसे डरावनी फिल्में…