60,000 में Maruti ALto और 95,000 में hyundai i10 खरीद लो, पूरी जानकारी यहां है

21322

देश में नई कार के साथ-साथ पुरानी कारों का भी बाज़ार तेजी से बढ़ रहा है। यह बजार ऐसे लोगों को टारगेट करता है जिनका बजट कम होता है लेकिन उन्हें एक कार की जरूरत है। ऐसे लोगों के लिए सेकंड हैंड कार मार्केट बेस्ट ऑप्शन के रूप में देखा जाता है। इस रिपोर्ट में हम आपके लिए कुछ खास और कम बजट वाली पुरानी कारों की जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं, आइये जानते हैं ।  

Maruti Alto (60 हजार में)

कार देखो (car dekho) पर इस समय एक पुरानी Maruti alto बिक रही है।इस कर की डिमांड 60,000 रुपये लगाईं गई गई है यह साल 2007 का STD मॉडल है। फोटो के मुताबिक यह कार साफ़-सुथरी है। कार देखो के मुताबिक यह कार कुल 50 हजार किलोमीटर तक चली है। यह फर्स्ट ओनर मॉडल है। यह पेट्रोल मॉडल है और इसमें CNG नहीं लगी है। इस कर का रजिस्ट्रेशन हरियाणा का है। यह सिल्वर कलर में कार उपलब्ध है। फिलहाल इतनी ही जानकारी इस कार के बारे में यहां पर मौजूद है। अगर आपको यह कार पसंद आती है तो आप कार देखो पर जाकर इसकी और ज्यादा जानकारी लेस सकते हैं। यह भी पढ़ें: 1.80 लाख रुपये में शानदार Maruti Swift खरीदने का मौका, यहां है पूरी जानकारी

Hyundai i10 (90 हजार में )

महिंद्रा फर्स्ट चॉइस (Mahindra first choice) पर इस समय हुंडई आई 10(hyundai i10)मिल रही है। यह कार रेड कलर में आपको मिलेगी। कार कुल 1,27598 किलोमीटर चली है। यह 4th ओनर कार है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है और यह मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। इस कार की डिमांड (Selling Price) 95,000 रुपये बताई जा रही है। कार की बॉडी साफ़ सुथरी लग रही है। कार का रजिस्ट्रेशन हरियाणा का है। फिलहाल इतनी ही जानकारी इस कार के बारे में यहां पर मौजूद है। अगर आपको यह कार पसंद आती है तो आप महिंद्रा फर्स्ट चॉइस की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। यह मॉडल 2008 का है।

इस के सभी पेपर्स और RC ध्यान दे चेक करें, इसके अलावा इसे ड्राइव करके भी देखें। हो सके तो मोल भाव भी आप कर सकते हैं, कई बार ऐसा करने से कीमत थोड़ी कम  हो जाती है। इस बार का भी ध्यान रखें कि कार कहीं से एक्सीडेंटल तो नहीं है। अगर संभव हो सके तो अपने साथ किसी मकेनिक को भी साथ ले जायें।

Web Stories