Samsung Galaxy Tab S7 FE का Wifi वेरियंट हुआ लॉन्च, नए प्रोसेसर जानें कीमत

10806

Samsung ने Galaxy Tab S7 FE का Wi-Fi वेरियंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को आप Samsung के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।  जानकारी के लिए आपको बता दें कि Samsung के इस नए Galaxy Tab S7 FE का Wi-Fi मॉडल काफी हद तक LTE मॉडल जैसा ही है, और कंपनी ने इसी साल जून में लॉन्च किया था। आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे।

डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

Galaxy Tab S7 FE में इसमें 12.4 इंच की WQXGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है।  परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोससेर दिया है जोकि काफी बेहतर माना जाता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है। इस फोन में आपको 4GB  रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगा  जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB  तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स

Galaxy Tab S7 FE में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे फोटो और वीडियो के लिए अच्छे हैं। पावर के लिए इस टैब में 10090mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बेहतर साउंड के लिए इसमें AKG पावर्ड स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड 2.4G+5GHz Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और USB टाईप सी पोर्ट मिलेगा। इसके साथ S Pen स्टाइलस का भी सपोर्ट है।

कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi की कीमत 41,999 रुपये है। इसमें आपको मायस्टिक ब्लैक, मायस्टिक सिल्वर, मायस्टिक ग्रीन और मायस्टिक पिंक कलर ऑप्शन मिलता है। HDFC बैंक के कार्ड से इस टैब को खरीदने पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। यह एक अच्छा टैब है जोकि वर्क फ्रॉम होम और ऑन लाइन क्लासेज के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

Web Stories