
Free Fire December Elite Pass: फ्री फायर मैक्स एलीट पास (Free Fire MAX Elite Pass) का उपयोग गेम से जुड़े प्लेयर कई खास रिवॉर्ड हासिल करने के लिए कर सकते हैं। लेकिन कुछ एलीट पास के लिए आपको खर्च भी करना पड़ता है। मगर आप चाहें, तो मुफ्त में भी एलीट पास मिल सकता है। गरेना दिसंबर 2022 में फ्री फायर मैक्स में एलीट पास मुफ्त में दे रहा है। Free Fire MAX को पिछले साल रिलीज किया गया था। गेम में बेहतर ग्राफिक्स, साउंड, मैकेनिज्म के साथ और भी बहुत कुछ है। गेम में हर महीने एक नया एलीट पास शामिल किया जाता है, जिसमें कई इन-गेम आइटम जैसे कि बंडल, स्किन आदि भी होते हैं। जैसा कि मौजूदा एलीट पास सीजन 54 समाप्त होने वाला है और 1 दिसंबर को एक नया ईपी (Season 55 Elite Pass) लॉन्च किया जाएगा। आगामी एलीट पास के रिवॉर्ड इस महीने की शुरुआत में लीक हो गए हैं।
After 54 seasons, Elite Pass is coming to an end 🥹
To commemorate it, login on December 24th and claim the last one for free!
Are you ready for what’s coming after the last Elite Pass? 😏 pic.twitter.com/0S5T76Bcac
— Garena Free Fire North America (@FreeFire_NA) November 28, 2022
Free Fire December Elite Pass
गरेना ने पहले ही घोषणा कर दी है कि दिसंबर 2022 एलीट पास मुफ्त में उपलब्ध होगा। हालांकि खिलाड़ी चाहे तो इसे प्री-ऑर्डर करने के लिए डायमंड्स भी खर्च कर सकते हैं। गरेना ने कुछ सर्वर आधारित सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह से खिलाड़ी मुफ्त में पास प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए उन रिवॉर्ड को प्राप्त करने के लिए यूजर्स को नकद या डायमंड खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। ये निःशुल्क उपलब्ध होंगे। बता दें कि डेटा माइनर रिवॉर्ड को अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से पहले ही लीक कर दिया था। हालांकि गरेना ने अतिरिक्त रिवॉर्ड प्राप्त करने के लिए एलीट बंडल को प्री-ऑर्डर करने का विकल्प भी जोड़ा है। मगर इसके लिए आपको अभी डायमंड खर्च करना होगा। यदि कुछ दिन और रुक जाते हैं, तो फिर एलीट पास को फ्री भी हासिल कर सकते हैं। लोकप्रिय डेटा माइनर नाइट क्लाउन के अनुसार, दिसंबर एलीट पास का प्री-ऑर्डर रिवॉर्ड पैन सिल्वर फ्रॉस्ट है।
यह भी पढ़ेंः BGMI 2.3 Update : क्या बीजीएमआई प्लेयर को मिलेगा यह लेटेस्ट अपडेट, जानें डिटेल
December 2022 Elite Pass Rewards
यहां पर लीक हुए रिवॉर्ड की सूची दी गई है, जो दिसंबर ईपी में उपलब्ध होंगे।
- टुक टुक-सियान आइसवर्ल्ड: 0 बैज
- सिल्वर फ्रॉस्ट जैकेट – 15 बैज
- बैड हैट बैनर – 30 बैज
- साइबर फ्रॉस्ट जैकेट और 1x डायमंड रॉयल वाउचर – 40 बैज
- विच ऑफ ग्लेशियर बंडल और 1x डायमंड रॉयल वाउचर – 50 बैज
- MAG-7 Drowning Blizzard – 80 बैज
- कोल्ड फ्लो टी-शर्ट – 100 बैज
- प्लाज्मा – Drowning Blizzard: 125 बैज
- सियान आइसवर्ल्ड बैनर और बैड हैट लूट बॉक्स – 150 बैज
- आइसी डैश बैकपैक – 180 बैज
- विंटर क्लाइम्ब बैकपैक और एजाइल बॉक्सर इमोट – 200 बैज
- स्नो ब्रूम स्काईबोर्ड और विज़ार्ड ऑफ़ ब्लिज़ार्ड्स बंडल – 225 बैज
यह भी पढ़ेंः Free Fire OB38 Update : फ्री फायर अपकमिंग अपडेट की रिलीज डेट के बारे में जानें सबकुछ