
Free Fire MAX Download apk 50 MB:साल 2022 की शुरुआत यानी कि फरवरी के महीने में भारत सरकार द्वारा Garena Free Fire गेम को बैन कर दिया गया था। इसके बाद से गेम लवर्स के लिए Free Fire MAX ने दस्तक दी है। दरअसल फ्री फायर गेम के चले जाने के बाद फ्री फायर मैक्स वर्जन गेम ने गेमर्स का काफी ध्यान खींचा है। जहां इसमें OB37 update कुछ हफ्ते पहले ही सामने आया है। अब इसके नए वर्जन Free Fire MAX के लिए एपीके डाउनलोड की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। अगर आप भी इसका लेटेस्ट एपीके वर्जन डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आगे हम आपको इसकी डिटेल बता रहे हैं।
Free Fire MAX Latest Update
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कई वर्जन्स के मुकाबले Free Fire MAX वर्जन हर तरह से शानदार है। यानी कि आपको इसमें गेम प्ले, विजुअल क्वालिटी, एक्सपीरियंस और कई अन्य चीजें शानदार लगेंगी। हालांकि इन सभी बेहतरीन फीचर्स के चलते फ्री फायर मैक्स का साइज थोड़ा बड़ा है। जिसे आप लगभग 1GB के साइज में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः PUBG Mobile Lite APK download: पबजी मोबाइल लाइट लेटेस्ट एपीके ऐसे करें डाउनलोड, जानें ये आसान स्टेप्स
लेटेस्ट अपडेट का डाउनलोड साइज इस प्रकार है
एंड्रॉयड डिवाइस के लिए इस गेम का साइज़ 587 एमबी है। वहीं, एप्पल आईओएस के लिए 1.1GB जीबी साइज रखा गया है।

यहां जानें कैसे आप लेटेस्ट फ्री फायर मैक्स गेम डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपको डाउनलोड APK का ऑप्शन दिखेगा।
- डाउनलोड बटन दबाने के बाद डाउनलोड प्रोसेस स्टार्ट हो जाएगी।
- डाउनलोड करने के बाद अब एपीके फाइल को इंस्टॉल कर सकते हैं, इसके लिए आपको अपने डिवाइस में अननोन सोर्सेस ऑप्शन में जाकर अलाउ ऑप्शन ऑन करना होगा।
- इन सभी प्रोसेस के बाद अब आसानी से इस गेम को खेल पाएंगे।
इसके अलावा आपको बता दें कि इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, एप्पल के एप स्टोर पर फिलहाल यह उपलब्ध नहीं है। आखिर में यह भी बताते चलें कि फ्री फायर गेम इस वक्त भारत में बैन है, जिसके चलते भारतीय गेम लवर्स Free Fire MAX वर्जन को ही खेल सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः BGMI Unban News : क्या बीजीएमआई की जल्द होगी वापसी, जानें क्या कहा साउथ कोरिया के एंबेसडर चंग जोए बोक ने