फ्री फायर के लेटेस्ट OB38 अपडेट को ऐसे करें डाउनलोड, जानें तरीका

नया अपडेट हमेशा एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड और बहुत सारे नए फीचर्स के साथ आता है। लेटेस्ट अपडेट में आपको नया पेट्स, कैरेक्टर, वेपन लीडरबोर्ड के साथ नए बीआर आइटम भी मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं फ्री फायर के लेटेस्ट OB38 Update को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

56169

Free Fire OB38 Update apk Download: गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) प्लेयर्स के लिए साल का पहला अपडेट आ गया है। गरेना (Garena) ने लेटेस्ट OB38 अपडेट पेश किया है। नया अपडेट हमेशा एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड और बहुत सारे नए फीचर्स के साथ आता है। लेटेस्ट अपडेट में आपको नया पेट्स, कैरेक्टर, वेपन लीडरबोर्ड के साथ नए बीआर आइटम भी मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं फ्री फायर के लेटेस्ट OB38 Update को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Free Fire OB38 Update

गरेना ने नए अपडेट के लॉन्च से पहले ही कई सारे आइट्म्स की घोषणा की थी। लेटेस्ट अपडेट में आपको नया पेट कैक्टस, एक नया कैरेक्टर सैंटिनो, नया वेपन लीडरबोर्ड, दो नए बीआर आइटम के साथ और भी बहुत सारे आइटम्स मिलते हैं। कॉमन रिवॉर्ड्स के साथ प्रीमियम रिवॉर्ड्स जैसे इमोट्स, बंडल्स आदि भी मिलेंगे।

Free Fire OB38 Update को ऐसे करें डाउनलोड

  • फ्री फायर प्लेयर को फ्री फायर OB38 अपडेट के लेटेस्ट एपीके डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करना होगा। फ्री फायर मैक्स प्लेयर यहां से (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dts.freefiremax&hl=en_US&gl=US&pli=1) लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट लॉन्च करें।
  • पेज पर दिए गए डाउनलोड एपीके विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद डाउनलोड प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
  • अपडेट का साइज 307 एमबी है। अगर गेमर्स पहली बार डाउनलोड करते हैं तो इसके लिए 370 एमबी फ्री स्टोरेज की जरूरत होगी।

एक बार डाउनलोड पूरा हो जाने के बाद खिलाड़ी डिवाइस पर एपीके फाइल इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए गेमर्स को अपने डिवाइस पर अननॉन सोर्स से डाउनलोड की अनुमति देनी होगी। साथ ही यह भी बता दें कि गरेना फ्री वर्तमान में भारत में बैन है। इसलिए खिलाड़ियों को इस गेम को खेलने से बचना चाहिए। हालांकि इसके भारतीय वर्जन Free Fire MAX को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः BGMI Name Symbol : बीजीएमआई प्रोफाइल को इन नेम सिंबॉल से बनाएं आकर्षक, देखें पूरी लिस्ट

Web Stories