
Garena Free Fire Lite: गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) लोकप्रिय गेम है। हालांकि इस गेम पर भारत में बैन लगा हुआ है, लेकिन इसके टॉप वैरियंट गरेना फ्री फायर मैक्स (Garena Free Fire MAX) को अभी भी भारत में खेल सकते हैं। अब फ्री फायर के एक नए वर्जन के आने की खबर है। गरेना फ्री फायर का एक वीडियो लीक हुआ है। इसके बाद गेम से जुड़े लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि कहीं यह गेम का लाइट वर्जन तो नहीं है।

Garena Free Fire Lite
किसी गेम के लाइट वर्जन में आपको गेमिंग का तकरीबन समान एक्सपीरियंस मिलता है, लेकिन इसमें सीमित फंक्सनैलिटी होती है। इससे एप्लिकेशन का साइज कम हो जाता है, जिससे यूजर गेम को कम रैम या स्टोरेज के साथ आने वाले डिवाइस पर भी खेल सकते हैं। इससे गेम को और आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। गरेना फ्री फायर मैक्स वर्जन को ही लें, तो यह भी काफी लोकप्रिय है। हालांकि बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो हाई एंड फोन का उपयोग नहीं करते हैं, वे कम एमबी वाले गेम की तलाश में रहते हैं।
नया लीक हुआ वीडियो फ्री फायर के नए वर्जन की ओर इशारा कर रहा है। पॉपुलर डेटा माइनर BB-Bhai और Knight Clown ने संयुक्त रूप से एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा गया है कि यह फ्री फायर लाइट वर्जन हो सकता है या नहीं भी। फुटेज की बात करें, तो इसमें एक लॉबी स्क्रीन के साथ-साथ गेम शुरू करने के लिए स्केटबोर्ड के माध्यम से कैरेक्टर को कूदते हुए दिखाया गया है। गेमप्ले फ्री फायर के समान ही दिखता है, इसलिए इस वीडियो ने बहुतों का ध्यान खींचा है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। गेम का ओरिजिनल वर्जन अभी भी भारत में बैन है।
यह भी पढ़ेंः Free Fire OB38 Update : फ्री फायर अपकमिंग अपडेट की रिलीज डेट के बारे में जानें सबकुछ