PUBG Mobile 2.4 update: ऐसे मिलेगा APK डाउनलोड लिंक, जानें एंड्राइड पर कैसे होगा इंस्टॉल

इस नए अपडेट में मशहूर मार्शल आर्ट प्लेयर Bruce Lee से प्रेरित नया मार्शल शोडाउन-थीम्ड मोड, गियर फ्रंट मोड और कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

Highlights

  • डेवलपर्स ने नए एपीके फाइल को आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किया है
  • नए अपडेट में Bruce Lee से प्रेरित नया मार्शल शोडाउन-थीम्ड मोड
  • 15 जनवरी 2023 से पहले अपडेट डाउनलोड करने पर मिलेंगे रिवार्ड्स

54989

बीटा वर्जन को शानदार तरीके से टेस्ट करने के बाद PUBG Mobile के मेकर्स ने नया PUBG Mobile 2.4 update पेश करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में मशहूर मार्शल आर्ट प्लेयर Bruce Lee से प्रेरित नया मार्शल शोडाउन-थीम्ड मोड, गियर फ्रंट मोड और कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। आपको बता दें कि अगर आप नया अपडेट डाउनलोड करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द कर लें। नहीं तो आगे रखरखाव के चलते सर्वर बंद भी हो सकता है। वहीं, अपडेट के नए फीचर्स के लिए आप डेवलपर्स द्वारा दी गई एपीके फाइल का भी उपयोग कर सकते हैं। आइए, आगे जानें पूरी डिटेल्स…

PUBG Mobile 2.4 update APK डाउनलोड

बता दें कि बैटलग्राउंड मोबाइल के डेवलपर्स ने नए एपीके फाइल को आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किया है। यानी एपीके की खोज में लगे गेमर्स के लिए बैटल रॉयल वर्जन आसानी से वेबसाइट पर ही मिल रहा है। आप आधिकारिक तरीके से PUBG मोबाइल 2.4 अपडेट एपीके को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए यहां बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से पबजी मोबाइल 2.4 अपडेट एपीके फाइल डाउनलोड करें:

लिंक: https://web.gpubgm.com/m/Website/xiaobao/PUBGMOBILE_Global_2.4.0_uawebsite_small_F1AECF0D.apk

  • डाउनलोड शुरू करने से पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपके डिवाइस पर जरुरी स्टोरेज मौजूद हो, क्योंकि गेम का फाइल साइज लगभग 1 जीबी का हो सकता है।
  • नए अपडेट के लिए आप को अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में “Install from Unknown Sources” को चुनना होगा।
  • डाउनलोड पूरा होने के बाद गेम को इनस्टॉल करें।
  • अब आप अपने अकाउंट से साइन इन कर गेम खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः Free Fire January Booyah Pass: जानें कैसे मिलेगा रिवॉर्ड, प्राइज और अन्य डिटेल

बताते चलें कि अगर आप 15 जनवरी 2023 से पहले अपडेट डाउनलोड करते हैं, तो आपको नीचे दिए गए रिवार्ड्स भी फ्री मिलेंगे

  • 3000 BP
  • 100 AG
  • Pan Pan Helmet (3d)

PUBG Mobile 2.4 update features

  • नई थीम यानी मार्शल शोडाउन Erangel और Livik में होगा शुरू  
  • गियर फ्रंट मोड अपडेट जो फरवरी से होगा शुरू
  • फायर आर्म्स और वाहन अपडेट (QBZ, FAMAS, UZI, PP-19 Bizon और बहुत कुछ)
  • Erangel मैप अपडेट
  • सिस्टम में सुधार होगा
  • नया साइकिल 4 सीजन 10 ऑल टैलेंट चैंपियनशिप खेल में शुरू होगा
  • इसके अलावा कुछ सिक्योरिटी अपडेट 

यह भी पढ़ेंः BGMI Unban Date : क्या 15 जनवरी को होगी बीजीएमआई की वापसी, जानें क्या है सच्चाई

Web Stories