BGMI 2.4 अपडेट का क्या है सच, इस पोस्ट में जानें पूरी डिटेल

PUBG Mobile के 2.4 बीटा वर्जन के आने के चलते यह खबर भी जोर पकड़ रही पकड़ रही है कि BGMI का 2.4 अपडेट भी आने को तैयार है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में यूज़र जानना चाहते हैं।

52857

PUBG Mobile का इंडियन वैरियंट यानी Battlegrounds Mobile India (BGMI) अभी भी गेमर्स की पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि फिलहाल भारत में लगाए गए बैन के बाद पुराने सरवर पर ही गेम जारी है, फिर भी लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि बैन के बाद से इंडियन गेम में कोई अपडेट देखने को नहीं मिला है। वहीं, पबजी मोबाइल में अब तक 2.2 और 2.3 अपडेट सामने आ चुके हैं, जिन्हें सितंबर और नवंबर में पेश किया गया था। इसके साथ ही इस गेम का 2.4 बीटा अपडेट भी जारी किया गया है। जिसका फाइनल वर्जन साल 2023 के जनवरी में आ सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि PUBG Mobile के 2.4 बीटा वर्जन के आने के चलते यह खबर भी जोर पकड़ रही पकड़ रही है कि BGMI का 2.4 अपडेट भी आने को तैयार है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में यूज़र जानना चाहते हैं, तो आइए, आगे आपको बताते हैं कि 2.4 अपडेट आएगा या नहीं और इंटरनेट पर चल रही खबरों में कितना दम है।

यह भी पढ़ेंः PUBG Mobile global 2.3 Apk : कैसे डाउनलोड करें पबजी मोबाइल 2.3 ग्लोबल एपीके लिंक, जानें यहां

BGMI 2.4 फेक या रियल

BGMI गेम को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के एप स्टोर से 28 जुलाई 2022 को हटा दिया गया है। जिसके चलते Krafton ने अब तक कोई भी अपडेट रोलआउट नहीं किया है। यह भी बता दें कि अब तक कंपनी ने कोई नए अपडेट का ऐलान भी नहीं किया है।

अगर PUBG मोबाइल की बात करें तो इसके कई अपडेट सामने आ चुके हैं, जिसके चलते बैटलग्राउंड के भी कुछ लिंक इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं और खास बात यह भी है कि जो भी लिंक सामने आ रहे हैं वह रियल नहीं है। यानी कि अगर आपको भी बैटलग्राउंड मोबाइल 2.4 अपडेट का कोई लिंक मिला है तो वह फेक है। उसे नजरअंदाज करना ही आपके लिए बेहतर निर्णय होगा।

बताते चलें कि क्रॉप्टन कंपनी के बिना ऐलान के गेम के अंदर कोई भी अपडेट मिलना मुमकिन नहीं है। अगर आप भी 2.4 अपडेट के बारे में डाउनलोड लिंक देख पा रहे हैं तो इस पर भरोसा ना करें।

फेक लिंक से डाउनलोड पड़ेगा महंगा

अगर आप भी थर्ड पार्टी ऐप से किसी भी गेम को डाउनलोड करते हैं तो आपके लिए यह महंगा साबित हो सकता है। दरअसल इंटरनेट माध्यम पर कई ऐसे फेक लिंक वायरल होते रहते हैं। आप इन लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपकी निजी जानकारी से जुड़ा या बैंक फ्रॉड तक हो सकता है। इसीलिए आपको किसी भी फेक लिंक से बचना जरूरी है। इसे लेकर Krafton कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि अगर थर्ड पार्टी ऐप से यूजर गेम डाउनलोड करते हैं या कोई अपडेट पाते हैं, तो उनका अकाउंट परमानेंट तौर पर बैन कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः PUBG Mobile Royale Pass Month 18 : लेटेस्ट रॉयल पास में मिलेंगे सेंगुइन नाइटमेयर, फ्रोरे वार्डन, जानें डिटेल

Web Stories