भाई-दूज पर अपनी बहन को गिफ्ट करें ये खास स्मार्टवॉच, समय के साथ सेहत का भी रहेगा ध्यान

14485

देश भर में आज भाई-दूज का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाई के तिलक कर लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। इस शुभ दिन पर भाई अपनी बहन को कोई खास गिफ्ट भी देते हैं। अगर आप भी अपनी बहन को कोई अच्छा सा गिफ्ट देना चाहते हैं तो स्मार्टवॉच बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं, इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ खास स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं जोकि 4000 रुपये से कम में आती हैं।

Best Smartwatch Under 5000

  1. TAGG Verve Plus Smartwatch
  2. NoiseFit Core Smartwatch
  3. Realme Watch 2
  4. Redmi Watch

TAGG Verve Plus Smartwatch

भाई-दूज आप आपनी बहन को TAGG Verve Plus स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं जोकि वैल्यू फॉर मनी है। यह कई सारे हेल्थ फीचर के साथ आती है। TAGG Verve Plus में Realtek का चिपसेट दिया गया है। TAGG Verve Plus की कीमत 2,499 रुपये है। यह  स्मार्टवॉच 3 डायल कलर्स, सिल्वर, ब्लैक और गोल्डन में 16 वेरिएंट स्ट्रैप के साथ उपलब्ध होगी जबकि ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स TAGG  Verve Plus स्मार्टवॉच  यह हल्की और स्पोर्टी है। यह 24×7 शरीर के तापमान, रीयल-टाइम SpO2, और हृदय गति और रक्तचाप की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य ट्रैकिंग से लैस है। अन्य विशेषताओं में स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग और गोल ट्रैकर आदि शामिल हैं जो फिट और सक्रिय रहने में मदद करेंगे।

16 स्पोर्ट्स मोड TAGG Verve Plus में एक गतिविधि ट्रैकर है, जो आपके लक्ष्यों का ट्रैक रखता है और प्राप्त होने पर आपको सूचनाएं भेजता है। 16 स्पोर्ट्स मोड आपकी दैनिक गतिविधियों को कदम, कैलोरी, दूरी और सक्रिय घंटों के साथ ट्रैक कर सकता है। इस घड़ी को फिटनेस लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

NoiseFit Core Smartwatch

NoiseFit Core एक बढ़िया  Smartwatch है और इस  स्मार्टवॉच की कीमत 2999 रुपये से शुरू होती है। NoiseFit Core स्मार्टवॉच में शार्प राउंड डायल वाला 1.28 इंच का TFT डिस्प्ले है। यह 240 x 240 पिक्सल फ्लुइड रिजॉल्यूशन से लैस है। इसके अलावा, विभिन्न कार्यों को परफॉर्म या फिर नेविगेट करने के लिए घड़ी के दायीं ओर एक बटन है। यह वॉच दो रंगों में उपलब्ध है। यूजर इस स्मार्टवॉच को चारकोल ब्लैक और सिल्वर ग्रे में खरीद सकते हैं। NoiseFit Core एक हल्की स्मार्टवॉच है, जो जिंक अलॉय मेटल बॉडी के साथ निर्मित है। यूजर्स व्यक्तिगत क्लाउड-आधारित वॉच फेस भी एक्सेस कर सकते हैं, जिन्हें अनुकूलित किया जा सकता है। वॉच में 285mAh की बैटरी है, जो 30 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम के अलावा 7 दिनों तक की लंबी अवधि देती है।

Realme Watch 2

यह एक किफायती स्मार्टवॉच हैं। Realme Watch 2 में 1.4 इंच (320×320 पिक्सल) का डिस्प्ले मौजूद है। इस वॉच में 90 प्रकार के स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं, जिसमें बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, डांसिंग, गोल्फ, हाइकिंग, इनडोर साइकलिंग, आउटडोर रनिंग, टेबल टेनिस और योगा जैसे मुख्य स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। इसमें हाइड्रेशन रिमाइंडर, सिडेंटरी रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल और मेडीटेशन असिस्टेंट भी है। साथ ही, इसमें हार्ट रेट और SpO2 ट्रेकिंग, Bluetooth v5, IP68 वाटर एंड डस्ट रसिस्टेंट, स्लीप ट्रेकिंग जैसी फीचर भी दिए गए हैं। Realme Watch 2 में 12 दिन तक की बैटरी बैकअप मिलेगी। रियलमी वॉच 2 में Realme Link ऐप का सपोर्ट मौजूद है, जो कि एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन में सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।

Redmi Watch

Redmi Watch भी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। रेडमी वॉच में 1.4 इंच (320×320 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 350 nits अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है, जबकि वॉच के दायीं किनारे पर सिंगल बटन मौजूद है। इस स्मार्टवॉच में ट्रैकिंग के लिए GPS और GLONASS दिया गया है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.1 मौजूद है। Redmi Watch 5 ATM वॉटर रेसिस्टेंट है और 200 से ज्यादा वॉच फेस ऑफर करती है। रेडमी वॉच में PPG हार्ट रेट सेंसर, तीन-एक्सिस एक्सेलेरेशन सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप और एंबियंट लाइट सेंसर शामिल हैं। यह वॉच 11 स्पोर्ट्स मोड्स से लैस है। कंपनी के मुताबिक, Redmi Watch सिंगल चार्ज करने पर 10 दिन तक चलती है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। Redmi Watch की कीमत 3,999 रुपये है।

Web Stories