
GOQii अपना नया फिटनेस बैंड GOQii Vital 4 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात यह है कि यह SpO2 मॉनीटर के साथ आता है, जो आज के वक्त की जरूरत है। इसके अलावा, यह फिटनेस से जुड़ी सभी एक्टिविटीज के ट्रैक करता है, जिनमें 24×7 हार्ट रेट मॉनीटर, स्टेप्स, कैलोरी बर्न आदि शामिल हैं। यह 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आता है। GoQii Vital 4 में 17 एक्सरसाइज मोड हैं और इसमें AMOLED colour display दिया गया है। यह IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग से लैस है।
GOQii Vital 4 की कीमत
GOQii Vital 4 की कीमत 4,999 रुपये है। इसकी बिक्री अमेजन, GOQii के ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। इसे ब्लैक, पर्पल और रेड सिलिकॉन बैंड कलर में खरीदा जा सकता है।
GOQii Vital 4 के फीचर्स
GOQii Vital 4 में GOQii app से कनेक्ट कर ऑपरेट किया जा सकता है। यह फिटनेस बैंड ब्लड टेम्परेचर (blood temperature), पल्स ऑक्सीमीटर(SpO2), रियल टाइम हार्ट रेट मॉनीटर, ब्लड प्रेशर आदि को ट्रैक करता है। इसमें वॉकिंग, रनिंग, वर्कआउट, साइकलिंग, वॉलीबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, डांस, बास्केटबॉल, क्रिकेट, योग, रिलैक्स, सिटअप, सॉकर, क्लाइम्बिंग, एरोबिक्स और जंपिंग जैसे 17 एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं।
कंपनी 7 दिनों की बैटरी लाइफ का दावा करती है। GOQii Vital 4 में 120×120 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ एक AMOLED कलर डिस्प्ले है। इसे IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ पेश किया गया है। इसमें म्यूजिक फाइंडर (music finder), फोन फाइंडर (phone finder) के साथ मैसेज, कॉल, चैट ऐप्स के लिए नोटिफिकेशंस भी मिलते हैं। इसमें अलार्म और रिमाइंडर सेट करने के विकल्प भी मौजूद हैं। GOQii ऐप कई तरह के वॉच फेस भी पेश करता है।