150 Km की रेंज वाली HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, कीमत है इतनी

नई HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.25 लाख (ex-sh) है। HOP OXO Electric Motorcycle को दो वैरियंट HOP OXO और HOP OXO X में लॉन्च किया गया है...

38174

इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अब जयपुर स्थित HOP Electric Mobility ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री ली है। कंपनी ने भारत में नई HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है, जिसकी कीमत 1.25 लाख (ex-sh) है। HOP OXO Electric Motorcycle को दो वैरियंट में लॉन्च किया गया है – HOP OXO और HOP OXO X। यह इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400, Oben Rorr जैसी बाइक को टक्कर दे सकती है।

हालांकि आपको HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में म्यूजिक स्ट्रीमिंग स्पीकर, क्रूज कंट्रोल, स्लीक इंटरफेस आदि नहीं मिलते हैं। इसमें एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, आवश्यक जानकारी के साथ 5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, ओएक्सओ मोबाइल ऐप के साथ कनेक्टिविटी, आरामदायक और एर्गोनोमिक सीट मिलती है।

यह भी पढ़ेंः Hyudnai Creta और Grand Vitara की मुश्किलें बढ़ाने आ रही है Jeep की नई Compact SUV, इतनी होगी कीमत

HOP OXO Electric Motorcycle

HOP OXO Electric Motorcycle

हॉप ओएक्सओ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (HOP OXO Electric Motorcycle) में रियर व्हील माउंटेड हब मोटर मिलता है, जो 6.2 kW की पीक पावर और 200 Nm का व्हील टॉर्क पैदा करता है। इसमें ईको, पावर और स्पोर्ट्स जैसे राइडिंग मोड भी मिलते हैं। वहीं OXO X में 90 km/घंटे की टॉप स्पीड वाला टर्बो मोड मिलता है। HOP OXO X 4 सेकंड में 0 से 40 km/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें 72V का eFlow पावरट्रेन है और इसकी बैटरी में 3.7 kWh की NMC सेल हैं।

अगर HOP OXO के डिजाइन की बात करें, तो Yamaha FZ वर्जन 2.0 से काफी प्रेरित लगता है। यह मस्कुलर है और स्ट्रीट फाइटर लुक के साथ आता है। ऑक्सो में दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं और सस्पेंशन की बात करें, तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक यूनिट और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं।

HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 150 km की रियल वर्ल्ड रेंज प्रदान करती है। यह 16A चार्जर के साथ आता है यानी 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 4 घंटे से कम समय लग सकता है। इसमें आपको 4G कनेक्टिविटी के साथ OXO ऐप स्पीड कंट्रोल के साथ कई तरह की सुविधाओं को अनलॉक किया जा सकता है, जिनमें जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टैटिस्टिक्स आदि शामिल हैं। बता दें कि HOP हर साल OXO की लगभग 50,000 यूनिट बेचने की उम्मीद कर रहा है। OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टक्कर Revolt RV400, Tork Kratos R और Oben Rorr जैसी इलेक्ट्रिक बाइक से होगी।

यह भी पढ़ें: Hyundai Creta और Mahindra XUV 700 के लिए मुसीबत बन सकती है All New Duster, लीक हुई जानकारी

Web Stories