
Indian Gadget Awards 2022: Indian Gadget Award 2022 के विनर्स का ऐलान किया जा चूका है। 31 जनवरी, 2023 को इस अवॉर्ड का समापन हुआ और सभी कैटेगरी के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस बार कुल 28 अवॉर्ड थे, जिनमें 8 अवॉर्ड मोबाइल, दो टीवी के, दो टीडब्ल्यूएस, दो वियरेबल , दो मोबाइल एसओसी, दो लैपटॉप एसओसी, दो टैबलेट और चार यूजर्स च्वाइस के साथ चार अवॉर्ड लैपटॉप सेगमेंट के थे। यहां हम आपको आपको लैपटॉप कैटेगरी के विनर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Indian Gadget Award 2022 : बेस्ट लैपटॉप लैपटॉप 2022 के विनर्स
बेस्ट लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम
Xiaomi Notebook Pro 120G

Xiaomi Notebook Pro 120G कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च नोटबुक से इंप्रूव मॉडल है। इस लैपटॉप में 14-इंच का 2.5K डिस्प्ले, 512GB PCIe gen4 NVMe SSD, 16GB की LPDDR5 RAM और 12th जेनरेशन Intel Core i5-12450H CPU है।
बेस्ट लैपटॉप 2022 – प्रीमियम
Apple MacBook Pro M2

Apple MacBook Pro का परफॉर्मेंस के मामले किसी से मुकाबला नहीं है। Apple के लेटेस्ट Pro सीरीज के लैपटॉप पावरफुल M2 प्रोसेसर के साथ आते है। इसके साथ ही इसमें 13.3-इंच का Retina डिस्प्ले, 24GB तक रैम और 2TB तक स्टोरेज के साथ आते हैं।
बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम
Acer Nitro 5 AN515-45-R8CM Gaming Notebook (Ryzen 5600H + RTX 3060)

Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप काफी पॉपुलर है। यह इस लिस्ट का पहला लैपटॉप है, जो AMD CPU से लेस है। इस लैपटॉप में 6 कोर वाला Ryzen 5600H प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें RTX 3060 GPU है। इस लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ 8GB की DDR4 RAM और 512GB की स्टोरेज दी गई है।
बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – प्रीमियम
ASUS ROG Zephyrus G15 (2022) GA503

Asus Zephyrus G15 भी बड़ी डिस्प्ले के साथ हमारे नॉमिनेशन में जगह बना पाने में कामयाब रहा है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 6900HS CPU और RTX 3070 Ti GPU दिया गया है। आसुस के इस लैपटॉप में 32GB की DDR5 RAM और 1TB की Gen 4 SSD मिलती है।
यह सभी लैपटॉप थे नॉमिनेशन में शामिल
आईजीए 2022: बेस्ट लैपटॉप लैपटॉप 2022 की कैटेगरी
- बेस्ट लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम
- बेस्ट लैपटॉप 2022 – प्रीमियम
- बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम
- बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – प्रीमियम
बेस्ट लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम
इंडियन गैजेट अवार्ड 2022 (Indian Gadget Awards 2022) के बेस्ट लैपटॉप के मेनस्ट्रीम कैटेगरी में हमने 80,000 रुपये तक की कीमत में आने वाले लैपटॉप को शामिल किया है। हमारे जूरी मेंबर ने नॉमिनी के तौर पर इन लैपटॉप को शामिल किया है।
- Xiaomi Notebook Pro 120G
- Lenovo IdeaPad Slim 5i Intel 12th-gen 82SF004WIN
- Lenovo IdeaPad Slim 3i 12th Gen (15, Intel)
- HP Pavilion Laptop 14-dv2014TU
- HP Pavilion x360 2-in-1 Laptop 14-ek0074TU
- ASUS Vivobook 14 (X1402, 12th Gen Intel)
- ASUS Vivobook S14 Flip (12th Gen Intel)
- ASUS Vivobook S14 Flip (AMD Ryzen 7 5800H)
- ASUS Vivobook Pro 15 OLED M3500QC-L1461WS
- Dell Inspiron 16-5620
- Acer Swift 5
- Acer Swift 3 SF314-512
Xiaomi Notebook Pro 120G
Xiaomi Notebook Pro 120G कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च नोटबुक से इंप्रूव मॉडल है। इस लैपटॉप में 14-इंच का 2.5K डिस्प्ले, 512GB PCIe gen4 NVMe SSD, 16GB की LPDDR5 RAM और 12th जेनरेशन Intel Core i5-12450H CPU है।
Lenovo IdeaPad Slim 5i Intel 12th-gen 82SF004WIN
Lenovo IdeaPad Slim 5i यह लैपटॉप मिलिट्री स्टैंडर्ड MIL-STD 810H रेटिंग के साथ आता है, जो ऑल मैटल बिल्ड है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का Full HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12th-जेनरेशन Intel Core i5-1235U प्रोसेसर, 16GB LPDDR4 RAM, 512GB PCIe NVMe SSD स्टोरेज है।
Lenovo IdeaPad Slim 3i 12th Gen (15, Intel)
Lenovo IdeaPad Slim 3i का वजन सिर्फ 1.6kg है। इसमें 15.6-inch Full HD डिस्प्ले दी गई है। लेनोवो के इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Intel Core i3 और i5 प्रोसेसर है। इसके साथ ही लैपटॉप में 16GB तक रैम और 512GB तक का स्टोरेज दिया गया है।
HP Pavilion Laptop 14-dv2014TU
यह लैपटॉप 12th-जेनरेशन Intel Core i5 CPU के साथ आता है। इसके साथ लैपटॉप में 16GB LPDDR4 रैम, 512GB स्टोरेज है। इस लैपटॉप में 14-इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। एचपी का यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 7 घंटे का बैकअप ऑफर करता है।
HP Pavilion x360 2-in-1 Laptop 14-ek0074TU
HP Pavilion x360 लैपटॉप 2-इन-1 फीचर के साथ आता है, जिसमें 14-इंच का Full HD रिलॉल्यूशन वाला IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीटच सपोर्ट करता है। HP के इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Intel Core i5 CPU, 16GB तक LPDDR4 रैम और 512GB PCIe NVMe SSD सपोर्ट दिया गया है।
ASUS Vivobook 14 (X1402, 12th Gen Intel)
ASUS Vivobook 14 में 14-इंच का Full HD IPS NanoEdge डिस्प्ले है। इस लैपटॉप में 512GB PCIe NVMe SSD, 16GB तक LPDDR4 RAM और 12th-जेनरेशन Intel Core i5-1240P CPU दिया गया है। इसमें Intel का ग्राफिक्स सपोर्ट दिया है, जो लेटेस्ट Windows 11 पर रन करता है।
ASUS Vivobook S14 Flip (12th Gen Intel)
ASUS Vivobook S14 Flip में 14-इंच NanoEdge डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन Full HD है। इसमें 512GB PCIe NVMe SSD, 16GB की LPDDR4 RAM और 12th जेनरेशन Intel Core i5 CPU दिया गया है।
ASUS Vivobook S14 Flip (AMD Ryzen 7 5800H)
ASUS Vivobook S14 Flip भी कंपनी का 2 इन 1 मॉडल है। यह प्लैगशिप लैपटॉप मॉडल में 14-इंच का NanoEdge डिस्प्ले है। यह फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें AMD Ryzen 7-5800H CPU, 16GB LPDDR4 RAM, और 512GB PCIe NVMe SSD स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
ASUS Vivobook Pro 15 OLED M3500QC-L1461WS
ASUS Vivobook Pro 15 OLED लैपटॉप में 15.6-इंच का Full HD रिजॉल्यूशन OLED डिस्प्ले दिया गया है। Vivobook Pro 15 में AMD Ryzen 5-5600H CPU, 16GB LPDDR4 रैम और 512GB PCIe NVMe SSD सपोर्ट दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स केलिए 4GB Nvidia GeForce RTX 3050 GPU मिलता है।
Dell Inspiron 16-5620
Dell का मिड प्रीमियम लैपटॉप Dell Inspiron 16 में 16-इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। इस लैपटॉप में 512GB PCIe NVMe SSD, 16GB LPDDR4 RAM, और 12th-जेनरेशन Intel Core i5-1240P CPU दिया गया है।
Acer Swift 5
Acer Swift 5 लैपटॉप Evo सर्टिफाइड डिवाइस है, जिसमें 14-इंच की शानदार IPS डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ ही इसमें Full HD रिजॉल्यूशन वाला मल्टी टच सपोर्ट डिस्प्ले दी गई है। इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Intel Core i5 CPU, 16GB तक की LPDDR4 RAM और 512GB of PCIe NVMe SSD दिया गया है।
Acer Swift 3 SF314-512
एसर का एक और Evo-सर्टिफाइड लैपटॉप ने हमारे नॉमिनेशन में जगह बनाई है। Acer Swift 3 में 14-इंच का QHD IPS डिस्प्ले दी गई है। इसमें 16GB तक की LPDDR4 RAM और 512GB PCIe NVMe Gen4 SSD का सपोर्ट दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस लैपटॉप में 12th जेनरेशन Intel Core i5-1240P CPU दिया गया है।
बेस्ट लैपटॉप 2022 – प्रीमियम

- Samsung Galaxy Book2 Pro 360
- ASUS Zenbook 17 Fold OLED
- ASUS Zenbook Pro 16X OLED
- Dell XPS 13 Plus
- Apple MacBook Pro M2
- HP Spectre x360 2-in-1 Laptop OLED Touch 13.5-ef0054TU
- Lenovo Yoga 9i Gen 7
- Acer Swift X
- Microsoft Surface Laptop 5
- Microsoft Surface Pro 9
Samsung Galaxy Book2 Pro 360
Galaxy Book2 Pro 360 लैपटॉप में 13.3-इंच का मल्टीटच Full HD रिजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल दिया गया गया है। इस लैपटॉप में 12th जेनरेशन Intel Core i5-1240P CPU दिया गया है। इसमें 16GB तक का LPDDR4 RAM और 512GB PCIe NVMe Gen4 SSD स्टोरेज मिलती है।
ASUS Zenbook 17 Fold OLED
ASUS Zenbook 17 Fold OLED में 17 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले मिलती है। Zenbook 17 Fold का 2.8K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दो साइज में आता है। यह जब ओपन होता है तो इसका साइज 17-इंच और बंद होने पर यह 12.4-इंच का होता है। आसुस के इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Intel Core i7 CPU मिलता है।
ASUS Zenbook Pro 16X OLED
ASUS Zenbook सीरीज का लेटेस्ट Zenbook Pro 16X OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 16-इंच का 4K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 9 5900HX CPU, 16GB रैम और 512GB PCIe gen4 NVMe SSD के साथ आता है। आसुस के इस लैपटॉप में 4GB Nvidia RTX 3050 GPU दिया गया है।
Dell XPS 13 Plus
Dell XPS 13 Plus लैपटॉप में 13.4-इंच का IPS पैनल दिया गया है। इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Intel Core i7 CPU, 16GB तक LPDDR4 RAM और 1TB PCIe NVMe Gen4 SSD स्टोरेज दिया गया है। Dell XPS 13 Plus में स्मूथ ग्लास टचपैड भी मिलता है।
Apple MacBook Pro M2
Apple MacBook Pro का परफॉर्मेंस के मामले किसी से मुकाबला नहीं है। Apple के लेटेस्ट Pro सीरीज के लैपटॉप पावरफुल M2 प्रोसेसर के साथ आते है। इसके साथ ही इसमें 13.3-इंच का Retina डिस्प्ले, 24GB तक रैम और 2TB तक स्टोरेज के साथ आते हैं।
HP Spectre x360 2-in-1 Laptop OLED Touch 13.5-ef0054TU
HP Spectre x360 कंपनी का 2 इन 1 लैपटॉप है, जिसमें 13.5-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आती है। एचपी के इस लैपटॉप में 1TB NVMe Gen4 SSD, 16GB LPDD4X RAM, और 12th-जेनरेशन Intel Core i7 CPU के साथ आता है।
Lenovo Yoga 9i Gen 7
Lenovo Yoga 9i Gen 7 लैपटॉप में 14-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो Dolby Vision और UHD क्वालिटी ऑफर करता है। इस लैपटॉप में 12th-जेनरेशन Core i7 CPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB RAM, और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आता है।
Acer Swift X
Acer Swift X लैपटॉप में 14-इंच का full-HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB LPDDR4X RAM और 1TB SSD ड्राइव दिया गया है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 7-5800U CPU के साथ आता है।
Microsoft Surface Laptop 5
Microsoft Surface Laptop 5 लैपटॉप Windows 11 के साथ आता है। इस लैपटॉप को 13.5-इंच और 15-इंच IPS डिस्प्ले ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट का यह लैपटॉप 12th-जेनरेशन Core i5 प्रोसेसर, 8GB की रैम और 256GB के SSD स्टोरेज के साथ आता है।
Microsoft Surface Pro 9
माइक्रोसॉफ्ट के Surface Laptop 5 और Microsoft Surface Pro 9 काफी अलग है। इसमें डिटेचेबल कीबोर्ड दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 13-इंच का Full HD मल्टीचट डिस्प्ले दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट का Surface Pro 9 लैपटॉप 12th Gen Core i5 और i7 सीपीयू ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 8GB की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
Indian Gadget Awards 2022 : Best Gaming Laptop
पिछले कुछ सालों से गेमिंग लैपटॉप के प्रति यूज़र्स का रुझान तेज़ी से बढ़ा है। साल 2022 में हमें गेमिंग लैपटॉप की वाइड रेंज देखने को मिली थी। इंडियन गैजेट अवार्ड में हमने गेमिंग लैपटॉप को दो – मेनट्रीम (एक लाख रुपये तक) और प्रीमियम कैटेगरी में बांटा है।
बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम
- Lenovo Legion 5i 2022
- HP Victus 15 fa0354TX
- Lenovo IdeaPad Gaming 3i Gen 7
- Acer Aspire 7 Gaming 12th Gen
- Acer Nitro 5 AN515-45-R8CM Gaming Notebook (Ryzen 5600H + RTX 3060)
- ASUS TUF Gaming F15 (2022) FX507ZE-HN038W
- Dell G15 Gaming
Lenovo Legion 5i 2022
Lenovo Legion 5i लैपटॉप में 12th Gen Intel Core i7-12700H प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 3060 का सपोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का WQHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB तक का DDR5 RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है।
HP Victus 15 fa0354TX
इस लैपटॉप को Intel Core i7-12650H प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 3050 Ti GPU दिया गया है। एचपी के इस लैपटॉप में 15.6-इंच का 1080p Micro-Edge IPS डिस्प्ले है, जबकि 16GB का DDR4 RAM और 512 GB स्टोरेज मिल जाता है।
Lenovo IdeaPad Gaming 3i Gen 7
लेनोवो का IdeaPad Gaming 3i लैपटॉप Intel के Core i7-12700H प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 14 कोर हैं। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 3050 Ti GPU, 16GB DDR4 RAM, 15.6-inch का FHD IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 165Hz का है।
Acer Aspire 7 Gaming 12th Gen
Acer Aspire 7 लैपटॉप की बात करें, तो यह दमदार परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप है। एसर का यह लैपटॉप Intel Core i5- 1240P प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 12 कोर का सपोर्ट है। इस लैपटॉप में Nvidia RTX 3050 GPU दिया गया है। इसमें 15.6-inch 1080p LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही लैपटॉप में 8GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिलता है।
Acer Nitro 5 AN515-45-R8CM Gaming Notebook
Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप काफी पॉपुलर है। यह इस लिस्ट का पहला लैपटॉप है, जो AMD CPU से लेस है। इस लैपटॉप में 6 कोर वाला Ryzen 5600H प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें RTX 3060 GPU है। इस लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ 8GB की DDR4 RAM और 512GB की स्टोरेज दी गई है।
ASUS TUF Gaming F15 (2022) FX507ZE-HN038W
ASUS TUF Gaming F15 (2022) गेमिंग लैपटॉप को Intel Core i7-12700H प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जिसमें 14 कोर हैं। इसके साथ ही इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए RTX 3050 Ti GPU दिया गया है। आसुस के इस लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 15.6-inch IPS LCD डिस्प्ले मिल जाता है और कंपनी ने इसमें 16GB तक की DDR5 RAM और 512 GB तक SSD स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।
Dell G15 Gaming
Dell G15 पावरफुल लैपटॉप है, जो Intel Core i9 12900H CPU, और Nvidia RTX 3070 Ti GPU के साथ आता है। डेल का यह लैपटॉप 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट है। इस लैपटॉप में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला 15.6-इंच QHD डिस्प्ले दिया गया है।
Best Gaming Laptop : प्रीमियम कैटगरी

- ASUS ROG Zephyrus G14 (2022) GA402
- ASUS ROG Zephyrus G15 (2022) GA503
- ASUS ROG Strix SCAR 17 SE (2022) G733
- MSI Raider GE77 HX – 12U
- MSI Titan GT77 – 12U
- Dell Alienware x15 R2
- Lenovo Legion 7i Gen 7
- ASUS ROG Flow X16
- HP OMEN 17
ASUS ROG Zephyrus G14 (2022) GA402
Asus ROG Zephyrus G14 कॉम्पैक्ट गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें 14-इंच का डिस्प्ले है और यह QHD+ पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आसुस के इस लैपटॉप में AMD Ryzen 6900HS CPU और RX 6700HS GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB की DDR5 RAM और 1TB की SSD स्टोरेज दी गई है।
ASUS ROG Zephyrus G15 (2022) GA503
Asus Zephyrus G15 भी बड़ी डिस्प्ले के साथ हमारे नॉमिनेशन में जगह बना पाने में कामयाब रहा है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 6900HS CPU और RTX 3070 Ti GPU दिया गया है। आसुस के इस लैपटॉप में 32GB की DDR5 RAM और 1TB की Gen 4 SSD मिलती है।
ASUS ROG Strix SCAR 17 SE (2022) G733
Asus ROG Strix Scar 17 स्पेशल एडिशन लैपटॉप पावरफुल परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इस लैपटॉप में 16 कोर वाला Intel Core i9- 12950HX प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए RTX 3080 Ti GPU का सपोर्ट है। आसुस के इस लैपटॉप में 17.3-इंच का IPS, QHD डिस्प्ले है।
MSI Raider GE77 HX – 12U
MSI GE77 Raider फ्लैगशिप लैपटॉप है। कंपनी ने इसे Intel Core i9-12900HX CPU और RTX 3080 Ti GPU के साथ उतारा है। एमएसआई के इस लैपटॉप में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है, जो 120Hz तक के स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 2K डिस्प्ले वेरिएंट में भी आता है। दोनों लैपटॉप में 17.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
MSI Titan GT77 – 12U
MSI Titan GT77 जबरदस्त गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें रैम बढ़ाने के लिए चार स्लॉट मिलते हैं। इस गेमिंग लैपटॉप की रैम मैमोरी 128GB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं इसमें Intel Core i9 12900HX और ग्राफिक्स के लिए RTX 3080 Ti GPU दिया गया है।
Dell Alienware x15 R2
Dell Alienware x15 R2 15 इंच डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे पतला गेमिंग लैपटॉप है। डेल के इस गेमिंग लैपटॉप में Intel Core i9-12900H CPU और RTX 3080 Ti GPU दिया गया है। डेल का यह गेमिंग लैपटॉप 32GB तक के LPDDR5 RAM और 1TB NVMe SSD स्टोरेज के साथ आता है।
Lenovo Legion 7i Gen 7
Lenovo Legion 7i कंपनी का फ्लैगशिप गेमिंग लैपटॉप है। इस लैपटॉप में Intel Core i9-12900H प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 3080 Ti GPU का सपोर्ट दिया है। यह गेमिंग लैपटॉप 32GB तक DDR5 रैम और 2TB तक SSD स्टोरेज के साथ आता है।
ASUS ROG Flow X16
ASUS ROG Flow X16 लैपटॉप को Ryzen 9 6900HS और Nvidia RTX 3070 Ti GPU के साथ 2022 में लॉन्च किया गया। इस लैपटॉप में 16-इंच का QHD+ 16:10 Mini LED पैनल दिया गया है। आसुस के इस लैपटॉप को 64GB तक के DDR5 RAM और 2TB तक की SSD स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है।
HP OMEN 17
HP Omen 17 कंपनी का टॉप-एंड स्पेसिफिकेशंस वाला लैपटॉप है। एचपी का यह गेमिंग लैपटॉप Intel Core i9- 12900H CPU के साथ आता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए RTX 3080 GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 17.3-इंच का 2K IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में 32GB तक का DDR5 RAM और 2TB का SSD स्टोरेज दिया गया है।