
Indian Gadget Awards 2022: टेक्नोलॉजी की दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड शो यानी कि इंडियन गैजेट्स अवॉर्ड 2022 अब समाप्त हो चुका है। इस अवार्ड की समाप्ति के बाद विनर्स सामने आ गए हैं। आपको बता दें कि इस साल इस टेक अवार्ड में कुल 29 अवॉर्ड कैटेगरी शामिल थी। जिसमें 24 कैटेगरी में विजेताओं का चुनाव जूरी मेंबर्स द्वारा किया गया है। जबकि 5 कैटेगरी में विजेता यूजर्स द्वारा चुने गए हैं। वहीं, अवॉर्ड के इस आखरी मोड़ पर अब आप भी जरूर जानना चाहेंगे कि कौन से वो फोन और डिवाइस हैं जो अव्वल रहे हैं। आइए, आगे देखें सभी कैटेगरी और उनके विनर्स की लिस्ट …
Indian Gadget Award 2022 की कैटेगरी और अवॉर्ड लिस्ट
- 15 हजार रुपये के बजट में बेस्ट फोन– Motorola Moto G62 5G
- 30 हजार रुपये के बजट में बेस्ट फोन– OnePlus Nord 2T 5G
- 50 हजार रुपये के बजट में बेस्ट फोन– iQOO 9T
- बेस्ट सेल्फी फोन 2022 (मेनस्ट्रीम)– Vivo V25 5G
- बेस्ट कैमरा फोन 2022 (मेनस्ट्रीम)– Realme 9 Pro+
- बेस्ट कैमरा फोन 2022 (प्रीमियम)– Samsung Galaxy S22 Ultra 5G
- बेस्ट गेमिंग फोन 2022– ASUS ROG Phone 6 Pro
- फोन ऑफ द ईयर– Samsung Galaxy S22 Ultra
- बेस्ट टैबलेट 2022 (मेनस्ट्रीम)– Redmi Pad
- बेस्ट टैबलेट 2022 (प्रीमियम)– Apple iPad Pro M2
- बेस्ट टीवी 2022 (मेनस्ट्रीम)– Redmi Smart TV X55 (55-inch)
- बेस्ट टीवी 2022 (प्रीमियम)– SONY BRAVIA XR MASTER Series A95K OLED
- बेस्ट लैपटॉप 2022 (मेनस्ट्रीम)– Xiaomi Notebook Pro 120G
- बेस्ट लैपटॉप 2022 (प्रीमियम)– Apple MacBook Pro M2
- बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 (मेनस्ट्रीम)– Mainstream- Acer Nitro 5 AN515-45-R8CM Gaming
- बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 (प्रीमियम)– ASUS ROG Zephyrus G15 (2022) GA503
- बेस्ट टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स 2022 (मेनस्ट्रीम)– OPPO Enco Buds2
- बेस्ट टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स 2022 (प्रीमियम)– Sony WF-1000XM4
- बेस्ट वियरेबल 2022 (मेनस्ट्रीम)– Redmi Smart Band Pro
- बेस्ट वियरेबल 2022 (प्रीमियम)– Apple Watch Ultra
- बेस्ट मोबाइल एसओसी (मेनस्ट्रीम)– MediaTek Dimensity 8100
- बेस्ट मोबाइल एसओसी (प्रीमियम)– Apple A16 Bionic
- बेस्ट लैपटॉप सीपीयू 2022 (मेनस्ट्रीम)– 12th Generation Intel Core i5 12500HL
- बेस्ट लैपटॉप सीपीयू 2022 (प्रीमियम)– Apple M2
- गेम चेंजर ब्रांड 2022– Infinix
- इमर्जिंग लैपटॉप ब्रांड 2022– Infinix
- मोस्ट पॉप्युलर लैपटॉप प्रोसेसर ब्रांड 2022– AMD
- मोस्ट पॉप्युलर स्मार्टफोन प्रोसेसर ब्रांड 2022– Qualcomm
- बेस्ट बजट स्मार्टफोन ब्रांड 2022– Tecno
नीचे 18 जनवरी के दिन शुरू हुए अवार्ड्स की कैटेगेरी के बारे में बताया गया है।
देश के सबसे बड़े टेक इवेंट इंडियन गैजेट्स अवॉर्ड 2022 (Indian Gadget Awards 2022) का आगाज हो गया है। इस बार भी यह काफी शानदार होने वाला है। आप कुछ यूं भी कह सकते हैं कि पिछले साल जहां हमने इसे खत्म किया था, वहीं से इसकी शुरुआत हुई है। मगर इस बार अवॉर्ड का अंदाज कुछ अलग है, क्योंकि पिछले दो साल जहां इसे ऑनलाइन आयोजित किया था। वहीं इस बार ऑफलाइन इवेंट होने वाला है जिसे लेकर काफी शोर है। रही बात जूरी और अवॉर्ड कैटेगरी तो इस बार कुल 28 अवॉर्ड कैटेगरी हैं, जिनके लिए 150 से ज्यादा नॉमिनी रखे गए हैं। वहीं इस बार 18 जूरी मेंबर्स हैं, जो 24 कैटेगरी में विनर का चुनाव करेंगे, जबकि 4 कैटेगरी यूजर्स च्वाइस के लिए रखी गई है। आज हम इस आर्टिकल में अवॉर्ड के सभी कैटेगरी और नॉमिनी की घोषणा कर रहे हैं, जबकि 31 जनवरी को इनके विनर यानी कि विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
जूरी कैटेगरी की बात करें, तो कुल 24 अवॉर्ड हैं, जिनमें 8 कैटेगरी मोबाइल फोंस के लिए हैं। वहीं दो कैटेगरी टैबलेट, दो कैटेगरी टीवी, चार कैटेगरी लैपटॉप, दो कैटेगरी टीडब्ल्यूएस, दो कैटेगरी वियरेबल, दो कैटेगरी मोबाइल एसओसी और दो कैटेगरी लैपटॉप प्रोसेसर के हैं। जबकि चार कैटेगरी यूजर्स च्वाइस में मोबाइल, लैपटॉप और एसओसी ब्रांड के हैं। इन सभी कैटेगरी की जानकारी विस्तार से दी गई है।
1. बेस्ट फोन 2022 (15 हजार रुपये के बजट में)

इस कैटेगरी में 2022 के दौरान 15 हजार रुपये के बजट में लॉन्च होने वाले फोंस को रखा गया है, जिन्होंने यूजर्स के बीच काफी सुर्खियां बटोरीं। इन फोंस में Samsung Galaxy F23 5G, मोटोरोला का Moto G62 5G, iQOO Z6 5G, Realme 9i 5G, Redmi 11 Prime 5G और Infinix Note 12 5G का नाम शामिल है। इन स्मार्टफोन को किन खूबियों की वजह से नॉमिनेट किया गया है, इसे जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
2. बेस्ट फोन 2022 (30 हजार रुपये के बजट में)

मोबाइल सेगमेंट में हमारी दूसरी कैटेगरी है 30 हजार रुपये के बजट की। 2022 में इस बजट में सबसे ज्यादा फोन लॉन्च हुए और सबसे खास बात थी कि ये फोन परफॉर्मेंस में बड़े-बड़े फोंस को टक्कर देने में सक्षम थे। खास बात यह है कि सभी ब्रांड ने इस बजट में सबसे ज्यादा जोर लगाया और उनमें से जो टॉप परफॉर्मर थे उन्हें जूरी ने इस लिस्ट में शामिल किया है। यह लिस्ट बाकी सभी कैटेगरी से लंबा था। इस सेगमेंट में TECNO CAMON 19 Pro Mondrian, POCO F4 5G, Redmi K50i 5G, OnePlus Nord 2T 5G, Xiaomi 11i HyperCharge 5G, Motorola Edge 30, Samsung Galaxy M53 5G, Realme GT NEO 3T 80W, iQOO Neo 6, Redmi Note 11 Pro + 5G और Realme 9 Pro+ अपना नाम दर्ज कराने में सफल हुए। इनमें कैसी रही जंग जानने के लिए यहां क्लिक करें।
3. बेस्ट फोन 2022 (50 हजार रुपये के बजट में)

वैसे तो हर बार की तरह इस बार भी 50 हजार रुपये के बजट में टक्कर सैमसंग, वनप्लस, शाओमी और रियलमी की थी, लेकिन इस बार आईकू और मोटोरोला जैसे ब्रांड के आने से अवॉर्ड की यह लड़ाई और भी मजेदार हो गई। 50 हजार रुपय के बजट में बेस्ट फोन के लिए जूरी मेंबर्स द्वारा Nothing Phone (1), OnePlus 10T 5G, iQOO 9T, Motorola Edge 30 Fusion, Realme GT 2 Pro, Realme GT NEO 3, OPPO Reno8 Pro 5G, Vivo V25 Pro. और Samsung Galaxy S21 FE 5G को नॉमिनेट किया गया है। इन फोंस की क्या खूबियां थीं उसे जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
4. बेस्ट सेल्फी फोन 2022 – मेनस्ट्रीम

सुबह की चाय से ज्यादा आज सुबह की सेल्फी चर्चा में होती है। परंतु 2022 में सेल्फी के लिए कौन-सा फोन बेस्ट रहा इसका चुनाव करना काफी मुश्किल होने वाला है, क्योंकि इस श्रेणी में जितने जो फोन हैं वे बेहद ही दमदार हैं। जूरी मेंबर्स द्वारा इस श्रेणी में Motorola Edge 30, TECNO CAMON 19 Pro Mondrian, Redmi K50i 5G, Samsung Galaxy M53 5G, OnePlus Nord 2T 5G, Realme 9 Pro+, OPPO Reno8 5G, Vivo V25 5G और Samsung Galaxy A53 5G को नॉमिनेट किया गया है। हालांकि यहां देखने वाली बात है कि क्या ओप्पो-वीवो के सेल्फी चक्रव्यूह को कोई दूसरा ब्रांड तोड़ पाता है या नहीं। इस लिस्ट में शामिल बेस्ट सेल्फी फोन की खूबियों को आप यहां देख सकते हैं।
5. बेस्ट कैमरा फोन 2022 – मेनस्ट्रीम

मोबाइल ने हर किसी को क्रिएटर बना दिया है। अब आपका बच्चा भी घर में अक्सर शॉर्ट्स या रील बनाते मिल जाएगा। मगर सवाल है कि 2022 में 30 हजार रुपये के बजट में कौन से ऐसे फोन लॉन्च हुए जिन्होंने यूजर्स को बेस्ट क्वालिटी आउटपुट दिया। इस सेगमेंट में Realme 9 pro plus, iQOO Neo 6, Realme GT NEO 3T, OnePlus Nord 2T 5G, Samsung Galaxy M53 5G और Motorola Edge 30 जैसे मॉडल नॉमिनेट हुए और इन फोंस की खूबियों को जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
6. बेस्ट कैमरा फोन 2022 – प्रीमियम

यह वह सेगमेंट है जिनकी कैमरा क्वालिटी देखकर आप वॉव ही कहते हैं। वैसे तो इस सेगमेंट में अब से पहले तक ऐपल का राज हुआ करता था, लेकिन इस बार सैमसंग, गूगल और वीवो के साथ शाओमी के फोन्स भी काफी चर्चा में रहे। वहीं 200 एमपी वाले मोटोरोला डिवाइस ने भी धमाकेदार एंट्री मारकर जूरी के नजर में अपना स्थान बनाया। बेस्ट कैमरा फोन 2022 के प्रीमियम कैटैगरी में इस बार Samsung Galaxy S22 Ultra 5G, Google Pixel 7 Pro, Apple iPhone 14 Pro Max, Vivo X80 Pro, Xiaomi 12 Pro और Motorola Edge 30 Ultra जैसे नाम शामिल हैं। इन फोंस में कैमरा फीचर्स क्या थे और किन खूबियों से लैस थे पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
7. बेस्ट गेमिंग फोन 2022

2022 में गेमिंग स्मार्टफोन का डिमांड इस कदर था कि जो बजट स्मार्टफोन आए वे भी खास गेमिंग फीचर्स से लैस थे। मगर जूरी ने इस सेगमेंट में उन फोंस को सलेक्ट किया, जो हाई एंड गेमिंग सपोर्ट करते हैं और अपने हाई परफॉर्मेंस के दम पर यूजर्स को घंटों गेमिंग का आनंद दे सकते हैं। इस लिस्ट में iQOO 9T 5G, Redmi K50i 5G, Realme GT Neo 3, Apple iPhone 14 Plus, Apple iPhone 14 Pro Max, Vivo X80, ASUS ROG Phone 6 Pro, Samsung Galaxy S22 Ultra 5G और OnePlus 10T 5G जैसे डिवाइस को रखा गया। बेस्ट गेमिंग फोन 2022 को डिटेल में जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
8. फोन ऑफ द ईयर

यह वह अवॉर्ड है जिसे हर ब्रांड अपने फोन को देना चाहता है। हालांकि जूरी की नजर में कुछ गिने-चुने फोन ही थे, जो इसके हकदार बन सकते थे। इनमें वे फोन शामिल हुए जिन्हें लोग भले ही बजट की वजह से खरीद न पाएं, लेकिन इनके बारे में जानना जरूर चाहते हैं। फोन ऑफ द ईयर के लिस्ट में Samsung Galaxy S22 Ultra, Google Pixel 7 Pro, Apple iPhone 14 Pro Max, Vivo X80 Pro, Xiaomi 12 Pro 5G, Motorola Edge 30 Ultra, Samsung Galaxy Z Fold4, Samsung Galaxy Z Flip4, OnePlus 10 Pro 5G, iQOO 9 Pro और Realme GT 2 Pro का नाम शामिल हुए। ये फोन किन खूबियों से लैस हैं, इसके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
9. बेस्ट टीवी 2022

IGA 2022 में पिछले बार की तरह इस बार भी हमने टीवी के लिए दो कैटेगरी बनाएं जहां पहली कैटेगरी बेस्ट टीवी 2022 – मेनस्ट्रीम की रही, वहीं दूसरी कैटेगरी बेस्ट टीवी 2022 – प्रीमियम की रखी गई थी। मेनस्ट्रीम में उन टीवी को रखा गया, जिनका बजट 40 हजार रुपये के आस-पास रहा। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में बजट निश्चित नहीं है और इसमें सभी प्रीमियम टीवी को रखा गया है जिनमें एलजी से लेकर सैमसंग और सोनी तक के नाम शामिल हैं। इस कैटेगरी के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
10. बेस्ट लैपटॉप 2022

वर्क फ्रॉम होम की वजह से जहां लैपटॉप मांग काफी तेजी से बढ़ी है वहीं दूसरी ओर स्टाइलिश और पावरफुल लैपटॉप ने ऑफिस में भी नई जान डाल दिया है। इस बार लैपटॉप श्रेणी में चार अवॉर्ड कैटेगरी रखे गए हैं, जिनमें 30 से ज्यादा डिवाइस को नॉमिनेट किया गया है। इसमें पहली कैटेगरी है बेस्ट लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम की। इसमें 80 हजार तक के लैपटॉप को रखा गया है। इसमें एचपी से लेकर एसर और लेनोवो के अलावा शाओमी तक के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी कैटेगरी है बेस्ट लैपटॉप 2022 – प्रीमियम की। इसमें महंगे पावरफुल लैपटॉप्स को रखा गया है।
गेमिंग लैपटॉप में भी जूरी मेंबर्स द्वारा दो कैटेगरी डिजाइन किए गए हैं, जिनमें पहला है बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – मेनस्ट्रीम जहां 1 लाख रुपये तक के लैपटॉप्स को शामिल किया गया है। वहीं दूसरी कैटेगरी है बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2022 – प्रीमियम, जहां कंपनी के फ्लैगशिप लैपटॉप्स को शामिल किया गया है। लैपटॉप की इन सभी कैटेगरी और उनके नॉमिनी को देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
11. बेस्ट टीडब्ल्यूएस और वियरेबल

वैसे तो 2020 से ही इस कैटेगरी में रौनक दिखने लगी थी, लेकिन 2022 में ये कैटेगरी काफी स्मार्ट हो गए। टीडब्ल्यूएस की बात करें, तो जहां कम रेंज में नॉइस कैंसिलेशन और लंबी बैटरी बैकअप वाले डिवाइस उपलब्ध होने लगे हैं। वहीं वियरेबल में कम कीमत में कॉलिंग वॉच ने लोगों का दिल जीता। हाई एंड वाले टीडब्ल्यूएस और वियरेबल की तो बात ही अलग रही। टीडब्ल्यूएस में जहां कंफर्ट और साउंड क्वालिटी पर जोर रहा। वहीं दूसरी ओर वियरेबल में एसपीओ2 और एसओएस का बोलबाला रहा। इस श्रेणी में हमारे जूरी ने चार कैटेगरी बनाए जहां बेस्ट ट्रूली वायरलेस इयरबड 2022 – मेनस्ट्रीम, बेस्ट ट्रूली वायरलेस इयरबड 2022 – प्रीमियम, बेस्ट वियरेबल 2022 – मेनस्ट्रीम और बेस्ट वियरेबल 2022 – प्रीमियम को रखा गया है। इन कैटेगरी की पूरी लिस्ट और डिटेल्स जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
12. बेस्ट मोबाइल एसओसी 2022

एक फोन तभी हीरो बनता है, जब उसका प्रोसेसर सुपर स्मार्ट हो और 2022 में तो मोबाइल सेगमेंट में हीरो प्रोडक्ट की लाइन लगी थी, क्योंकि पिछले साल कुछ इतने बेहतरीन प्रोसेसर आए, जिन्होंने मोबाइल के एहसास को ही बदल दिया। पर्दे के पीछे के इन हीरो को अवॉर्ड देने के लिए जूरी मेंबर्स द्वारा दो अवॉर्ड डिजाइन किए गए जिनमें पहली कैटेगरी है बेस्ट मोबाइल एसओसी 2022 – मेनस्ट्रीम और दूसरी कैटेगरी बेस्ट मोबाइल एसओसी 2022 – प्रीमियम की रही। इन कैटेगरी में मीडियाटेक से लेकर सैमसंग, गूगल और ऐपल तक के नाम शामिल हैं। इन कैटैगरी के नॉमिनी और उनके फीचर्स देखने के लिए यहां क्लिक करें।