
भारत में पुरानी कंपनियों के साथ-साथ फिलहाल टीवी के मामले में Xiaomi, Realme, और OnePlus जैसे ब्रांड काफी आगे बढ़ चुके हैं। खास बात यह रही है कि इन कंपनियों ने बजट में शानदार स्मार्ट टीवी की पेशकश की है। बता दें कि 91 मोबाइल्स और माय स्मार्ट प्राइस के सौजन्य से आयोजित Indian Gadget Awards 2022 में Best TV of 2022 – मेनस्ट्रीम और Best TV of 2022 – प्रीमियम रेंज के विजेता का ऐलान हो गया है। आइए, जानें कौन सा टीवी बना विनर ..
Best TV of 2022 – मेनस्ट्रीम विजेता
Redmi Smart TV X55

Redmi Smart TV X55 स्मार्ट टीवी में 55-इंच का 4K TV डिस्प्ले दिया गया है। टीवी में Dolby Vision, HDR, HDR 10+, HLG, और Reality Flow Tech का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी में खास हाई स्पीड स्पोर्ट्स, गेम और ब्लर फ्री रेंडरिंग तकनीक दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टीवी Android 10 पर रन करता है। इस टीवी में यूजर्स को सभी OTT ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज के मामले में 16GB स्टोरेज मिलता है। यही नहीं Redmi Smart TV में Dolby Atmos, 30W स्पीकर भी दिए गए हैं।
Best TV of 2022 – प्रीमियम विजेता
Sony Bravia XR MASTER Series A95K OLED

Sony के इस टीवी में 4K डिस्प्ले दिया गया है। टीवी में आपको 20W स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही टीवी में Cognitive Processor XR, HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा 4K अपस्केलिंग और IMAX Enhanced फीचर भी मौजूद है। वहीं, इसमें खास 60W अकॉस्टिक सरफेस स्पीकर भी लगाया गया है।
यह सभी टीवी थे नॉमिनेशन में शामिल
Best TV of 2022 – मेनस्ट्रीम के नॉमिनी

- Redmi Smart TV X55 (55-inch)
- Blaupunkt 50 Inch QLED Ultra HD (50QD7010)
- Vu GLOLED TV 4K 55inch
- Kodak 50 inch QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV
- Infinix Zero 55 inch QLED Ultra HD (4K) Smart Android TV (55X3)
- OnePlus 55 Y1S Pro
Blaupunkt 50-inch QLED Ultra HD
Blaupunkt 50 Inch QLED Ultra HD (50QD7010) बाजार में सबसे सस्ते QLED डिस्प्ले वाले टीवी के रूप में जाना जाता है। टीवी में यूजर्स को 4K रिजॉल्यूशन, Dolby Atmos साउंड और Dolby Vision सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। टीवी में खास Google Play Store से कई ऐप्स डाउनलोड और इनस्टॉल किये जा सकते हैं। यही नहीं इस टीवी में खास Motion Estimation, Motion Compensation (MEMC) तकनीक का कॉम्बिनेशन मिलता है।
Vu GLOLED TV 4K 55-inch
Vu 55-inch GloLED Series 4K Smart LED TV में 400nits ब्राइटनेस, 104 Watt DJ Sound, Dolby Atmos सपोर्ट और बिल्ट इन वूफर मिलता है। इसके अलावा में एंबिएंट लाइट सेंसर और डेडिकेटेड क्रिकेट मोड भी मौजूद है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है।
Kodak 50-inch QLED Ultra HD TV
Kodak के टीवी भारत में काफी बिकते हैं इसका सबसे बड़ा कारण है कि यह एक सालों पुरानी कंपनी है। फीचर्स की बात करें तो Kodak 50-inch QLED Ultra टीवी बजट सेग्मेंट में बढ़िया विकल्प है। इसमें QLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसके साथ ही टीवी में 40W साउंड आउटपुट, Google TV OS के साथ Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है।
Infinix Zero 55-inch QLED
Indian Gadget Award के नॉमिनेशन में Infinix Zero 55-inch QLED Ultra HD (4K) smart TV भी नॉमिनेट हुआ है। टीवी में Quantum Dot display, 36W साउंड आउटपुट, MEMC, HDR10+ और Dolby vision सपोर्ट की पेशकश की गई है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी Dolby Atmos सपोर्ट और प्रीमियम फ्रेमलेस डिजाइन से और भी खास बन जाता है।
OnePlus TV 55 Y1S Pro
OnePlus TV 55 Y1S Pro स्मार्ट टीवी भी इस लिस्ट में बढ़ा खास है। टीवी में बैजल लेस डिजाइन दी गई है। फीचर्स के मामले में टीवी में HDR10+, HDR10 के साथ HLG फॉर्मेट सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसमें लो लेटेंसी मोड, गामा इंजन सपोर्ट भी दिया है। बेहतर वीडियो क्वालिटी के लिए डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट फीचर भी मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टीवी Android 10 पर रन करता है। टीवी में आपको Google Assistant, Smart Manager, और OnePlus Connect 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है।
Best TV of 2022 – प्रीमियम के नॉमिनी

- LG C2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR
- LG G2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR
- SAMSUNG The Frame Smart TV (2022) 65 inch Class LS03B
- Xiaomi OLED Vision TV (55 inch)
- SAMSUNG Neo QLED 8K Smart TV 75 QN800B
- SONY BRAVIA XR MASTER Series A95K OLED
- SONY BRAVIA XR OLED 4K Ultra HD A80K
- Vu Masterpiece Glo QLED TV 75inch
LG C2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR
LG के इस प्रीमियम स्मार्ट टीवी में OLED डिस्प्ले दिया गया है। टीवी में स्पेशल सिनेमा और मीडिया कंजमशन तकनीक भी दी गई है। यह टीवी α9 Gen5 AI प्रोसेसर के साथ AI Picture Pro और 4K अपस्केलिंग को सपोर्ट करता है। टीवी में NVIDIA G-Sync, AMD FreeSync के अलावा आई कंफर्ट मॉडल और लो ब्लू लाइट तकनीक भी दी गई है। जो आंखो को दिक्कत होने से बचाती है।
LG G2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR
इस लिस्ट में LG G2 4K Smart OLED evo TV Cinema HDR भी काफी खास है। टीवी में Ultra HD रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, पिक्सल डिमिंग टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में HDR, HDR 10 Pro, HLG और AI 4K अपस्केलिंग के साथ लो-लेटेंसी मोड और eARC सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा Dolby Atmos और 60W स्पीकर सहित 20W सबवूफर इसमें खास साउंड देते हैं।
Samsung The Frame Smart TV
Samsung का यह टीवी एक टॉप-क्लास टीवी है, जो दीवार पर टांगने के बाद आर्ट फ्रेम सा लगता है। टीवी में बिल्ट इन मोशन सेंसर लगा हुआ है। इस टीवी में मैट डिस्प्ले मौजूद है। जो दिन हो या रात लाइट रिफ्लेक्ट नहीं करता है। इसके अलावा सैमसंग का यह टीवी Tizen OS पर काम करता है।
Xiaomi OLED Vision TV
Xiaomi का यह TV भी इस लिस्ट में काफी दमदार है। टीवी में IMAX सपोर्ट के साथ-साथ Dolby Vision IQ और MEMC इंजन और रियलिटी फ्लो सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स को इसमें ब्लर फ्री विजुअल देखने को मिलता है। इसके अलावा टीवी में 30W के 8-स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है।
Samsung Neo QLED 8K Smart TV 75
Samsung के इस प्रीमियम टीवी में Quantum Matrix Technology Pro का सपोर्ट मिलता है। टीवी में 8K रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिल जाता है। इसके साथ ही इसमें बैक लाइट डिमिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है। इसके अलावा Quantum Mini LED भी दी गई है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिल जाता है।
Sony Bravia XR OLED 4K Ultra HD A80K
Sony Bravia XR OLED 4K Ultra HD A80K टीवी Google TV OS पर रन करता है। इस टीवी में सभी OTT ऐप् जैसे Prime, Netflix, Hotstar सहित कई ऐप्स चलाए जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि टीवी में PS5 गेमिंग एक्सपीरियंस मिल जाता है। साथ ही टीवी में बिल्ट इन XR OLED Contrast Pro बूस्ट कलर और कॉन्ट्रास्ट सपोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से बेस्ट व्यूविंग एक्सपीरियंस होता है।
Vu Masterpiece Glo QLED TV
इस लिस्ट में Vu Masterpiece Glo QLED TV भी शामिल है। जो 800nits ब्राइटनेस, 100W साउंड सबवूफर, 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल अरे लोकल डिमिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही टीवी में HDR10+, Cinema और Cricket मोड सहित Dolby Vision IQ और AMD FreeSync का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, स्टोरेज के मामले में इस टीवी में 3GB रैम लगाई गई है।