Lenovo ने लॉन्च किए योगा स्लिम 7 कार्बन, योगा स्लिम 7 प्रो और लेनोवो आइडियापैड डुएट 5 क्रोमबुक, जानें कीमत और फीचर्स

11142

लेनोवो (Lenovo) ने टेक वर्ल्ड 2021 इवेंट (Tech World 2021 event) में कई प्रीमियम लैपटॉप पेश किए हैं। इनमें लेनोवो योगा स्लिम 7 कार्बन (Lenovo Yoga Slim 7 Carbon ) और नया 16 इंच का अल्ट्रा-स्लिम लेनोवो योगा स्लिम 7 प्रो (Lenovo Yoga Slim 7 Pro) शामिल है, जो अगली पीढ़ी के विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी ने IdeaPad Duet 5 Chromebook भी जारी किया है, जो एक 2-इन-1 डिटैचेबल लैपटॉप है। लैपटॉप की बिक्री अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। आइए जान लेते हैं, लेनोवो के इन लैपटॉप्स में क्या है खास…

लेनोवो योगा स्लिम 7 कार्बन (Lenovo Yoga Slim 7 Carbon)

लेनोवो योगा स्लिम 7 कार्बन (Lenovo Yoga Slim 7 Carbon) में 14-इंच QHD+ (2880 x1800) डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 को सपोर्ट है और Dolby Vision HDR के साथ आता है।

यह डिवाइस 16GB तक के डुअल चैनल LPDDR4x RAM और 1TB SSD PCIe M.22 के साथ आता है। यह विंडोज 11 पर चलता है और 61WHr की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। ऑडियो के लिए डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सिस्टम की सुविधा दी गई है। इस लैपटॉप में AMD Radeon ग्राफिक्स के साथ AMD Ryzen 7 5800U सीरीज के मोबाइल प्रोसेसर है।

लैपटॉप एक वैकल्पिक NVIDIA GeForce MX450 ग्राफिक्स वैरियंट में भी उपलब्ध है। 14 इंच का योगा स्लिम 7 कार्बन लैपटॉप अगले महीने से 1,289.99 डॉलर (लगभग 94,688.30 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।

लेनोवो योगा स्लिम 7 प्रो (Lenovo Yoga Slim 7 Pro)

लेनोवो योगा स्लिम 7 प्रो (Lenovo Yoga Slim 7 Pro) में 16 इंच का QHD डिस्प्ले है। स्क्रीन 500 निट्स ब्राइटनेस, 100% sRGB, डॉल्बी विजन HDR और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस लैपटॉप का वजन 2.1 किग्रा है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 5800H मोबाइल प्रोसेसर के साथ आता है।

ग्राफिक्स के लिए लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। Lenovo Yoga Slim 7 Pro में आपको 16GB RAM और 1TB SSD PCIe M.22 तक की सुविधा मिलती है। लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है। योगा स्लिम 7 प्रो कंपनी ने 75WHr की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि यह 12.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। ऑडियो के लिए डिवाइस डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सिस्टम का सपोर्ट मौजूज है।

16 इंच का योगा स्लिम 7 प्रो लैपटॉप (उत्तरी अमेरिका में आइडियापैड स्लिम 7 प्रो कहा जाता है) 1,449 डॉलर (लगभग 1,06,360 रुपये) से शुरू होगा और अगले महीने से Lenovo.com पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

लेनोवो आइडियापैड डुएट 5 क्रोमबुक (Lenovo IdeaPad Duet 5 Chromebook)

लेनोवो आइडियापैड डुएट 5 क्रोमबुक (Lenovo IdeaPad Duet 5 Chromebook) की मोटाई 7.24 मिमी है और इसका वजन 700 ग्राम है। इसमें 13.3 इंच का FHD OLED डिस्प्ले है, जो 400 निट्स ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 को सपोर्ट करता है।

लैपटॉप में स्नैपड्रैगन 7c Gen 2 कंप्यूट प्लेटफॉर्म पर रन करता है। लैपटॉप 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ 256GB eMMC SSD2 तक सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 42WHr बैटरी दी गई है, जो 15 घंटे तक का बैकअप देती है।

आइडियापैड डुएट 5 क्रोमबुक अक्टूबर से $429.99 (लगभग 31,562 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।

Web Stories