Mahindra XUV700 ने भारत में दी दस्तक, जानें कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में

9621

देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने आज भारत में अपनी नई XUV700  को लॉन्च कर दिया है। काफी समय से यह गाड़ी का भारत में इंतजार किया जा रहा था। नई XUV700 आपको 5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन में है लेकिन फिलहाल इसे 5 सीटर वेरिएंट में ही लाया गया है, यानी जो लोग 7 सीटर का इंतजार कर रहे थे उन्हें अभी निराशा हाथ लग सकती है, लेकिन माना जा रहा है कि इस SUV के बाकी डीज़ल और टॉप मॉडल AX7 वेरिएंट अगले महीने भारत में लॉन्च किए जाएंगे, ऐसे में कंपनी तब ही इसका 7 सीटर मॉडल बी उतार देगी। आइये जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में।

कीमत और वेरिएंट

Mahindra XUV700 MX Gasoline: 11.99 लाख रुपये

Mahindra XUV700 MX Diesel: 12.49 लाख रुपये

Mahindra XUV700 AdrenoX AX3 Gasoline: 13.99 लाख रुपये

Mahindra XUV700 AdrenoX AX5 Gasoline: 14.99 लाख रुपये

(XUV700 के बाकी डीज़ल और टॉप मॉडल AX7 वेरिएंट अगले महीने भारत में लॉन्च किए जाएंगे)

Mahindra XUV700 की इंजन डिटेल्स

इंजन: 2.0L Turbo (TGDi) पेट्रोल इंजन

पावर: 200PS@5000rpm

टॉर्क: 380Nm@1750-3000rpm

गियरबॉक्स: 6 Speed MT/6 speed AT

इंजन:2.2L Turbo Diesel Engine (CRDi)

पावर: 155PS,185PS

टॉर्क: 185Nm,420Nm() and 450Nm

गियरबॉक्स: 6 Speed MT/6 speed AT

डिजाइन और फीचर्स

Mahindra XUV700 के डिजाइन में काफी नयापन देखने को मिलता है, खास बात यह है कि यह SUV नए LOGO के साथ आई जोकि इसकी खूबसूरती को काफी बढ़ा रहा है। इसका डिजाइन अप मार्केट नज़र आता है। यह अपनी सेगमेंट की पहली गाड़ी है जिसमें सबसे बड़ा पैरोनमिक सनरूफ मिलता है। यह एक बड़ी और शानदार दिखने वाली फुल साइज़ SUV है। अपने पुराने मॉडल से यह थोड़ी अलग भी नज़र आती है। इस गाड़ी में स्पेस काफी बेहतर और यह लंबे सफ़र के किये अच्छा ऑप्शन होगी।  

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए नई XUV700 में फ्रंट और साइड एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा, हिल-होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्सिंग कैमरा, 360-डिग्री सराउंड व्यू ऑटो-बूस्टर हेडलैम्प्स और पर्सनल सिक्योरिटी अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं इतना ही नहीं ड्राइव करते समय अगर ड्राईवर को अगर नींद आ जाए तो उसकी भी जानकारी आपको इसमें मिक्मिलती है। सुरक्षा के बाकी फीचर्स पर नज़र डालें तो कार 6-एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, आईसोफिक्स सीट माउंट, हिल होल्ड/डीसेंट फंक्शन और ऐसे ही कई फीचर्स से लैस है। गाड़ी काफी मज़बूत है और सेफ्टी फीचर्स की वजह से यह काफी अच्छी सवारी के तौर पर उभर के सामने आएगी। देखना होगा भारत में इसे कितना पसंद किया जाता है।

Web Stories