Motorola Razr 2023 : मुड़ने वाला यह डिवाइस जल्द होगा लॉन्च, देखें डिजाइन से लेकर फीचर की डिटेल

लीक में सामने आया है कि Motorola Razr 2023 फोन में पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा कवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

Highlights

  • Motorola Razr 2023 फोन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी
  • फोन में हो सकते हैं फ्लैगशिप प्रोसेसर 
  • OPPO Find N2 Flip में मिलने वाले 3.26 इंच डिस्प्ले से बड़ा होगा डिस्प्ले

60071

Motorola का मुड़ने वाला डिवाइस यानी Motorola Razr हमेशा से चर्चा में रहा है। यूजर्स इस डिवाइस को बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2022 में Motorola Razr फोन को ग्लोबल लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस में Snapdragon 8+ Gen 1 पावरफुल प्रोसेसर, 144hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले सहित कई खूबियां दी गई थी। अब खबर यह है कि नया Motorola Razr 2023 जल्द लॉन्च हो सकता है। इस डिवाइस को लेकर ऑनलाइन लीक और रेंडर सामने आए हैं। आइए आगे आपको डिवाइस की पूरी जानकारी डिटेल में बताते हैं।

Motorola Razr 2023 का डिजाइन

Evan Blass द्वारा जारी किए गए लीक में सामने आया है कि Motorola Razr 2023 फोन में पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा कवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। सामने आई तस्वीर के मुताबिक, फोन के आउटर डिस्प्ले पर 3 कट आउट होंगे, जो बॉटम राइट साइड पर दिए जाएंगे। फोन में डुअल कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद होगा। हालांकि फिलहाल डिस्प्ले साइज का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि 2023 में आने वाले मोटो रेजर का डिस्प्ले OPPO Find N2 Flip में मिलने वाले 3.26 इंच डिस्प्ले से बड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:जल्द लॉन्च होगा सस्ता Realme C55 फोन, इस वेबसाइट पर सामने आई बड़ी जानकारी

Motorola Razr 2023 का कैमरा

अगर फोन के अंदर की तरफ देखा जाए, तो इसमें फ्रंट कैमरा के लिए कोई कटआउट नहीं देखा गया है। वहीं, Tech Outlook द्वारा पेश किए गए डिजाइन रेंडर के मुताबिक, मोटोरोला नया Motorola Razr 2023 अंडर स्क्रीन फ्रंट कैमरा के साथ फोन लॉन्च कर सकता है। फोन में फ्रेम भी कर्व तरह की दी जाएगी। जिससे यूजर्स को कंफर्टेबल ग्रिप मिलेगी।

Motorola Razr 2023 प्रोसेसर

फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि रेजर 2023 में कॉलकॉम या मीडियाटेक का फ्लैगशिप चिपसेट मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी फोन में बड़ी बैटरी दे सकती है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में कब Motorola Razr 2023 के बारे में मोटोरोला द्वारा कोई ऐलान किया जाता है।

यह भी पढ़ें:Oppo Reno8 T की तरह होगा एक नया 5G स्मार्टफोन, जल्द होने वाला है लॉन्च

Web Stories