वॉटरप्रूफ बॉडी के साथ लॉन्च हुआ Nokia XR20, मिलेंगे तीन Android OS अपडेट

8471

HMD Global ने वॉटरप्रूफ बॉडी के साथ Nokia XR20 फोन पेश किया है। इस फोन के साथ कंपनी ने वादा किया है कि डिवाइस को चार साल का मासिक सिक्योरिटी अपडेट और तीन Android OS अपडेट मिलेगा। नया Nokia XR20 अल्ट्रा ब्लू, ग्रेनाइट ग्रे कलर में पेश किया है।

Nokia XR20 की कीमत $550 (लगभग 40,910 रुपये) है। यह कीमत 6GB RAM + 128GB कॉन्फिगरेशन के लिए है। स्मार्टफोन 24 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि Nokia XR20 को भारत जैसे बाजारों में कब लॉन्च किया जाएगा।

Nokia XR20 Android 11 के साथ आता है, जिसका मतलब है कि डिवाइस को Android 12, Android 13 और Android 14 भी मिलेगा।

Nokia XR20 के स्पेसिफिकेशंस

Nokia XR20 में 6.67 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो अधिकतम 550nits तक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। Nokia XR20 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट पर रन करता है। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।

फोन में रियर पैनल पर दो कैमरे हैं, जिनमें 48MP का मुख्य कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 8MP का फिक्स्ड फोकस कैमरा है।

Nokia XR20 स्मार्टफोन को लाइफ-प्रूफ कहा जा रहा है। हैंडसेट में ruggedized casing है, जो MIL-STD810H-सर्टिफाइड है। डिवाइस में IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस है। इसके फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। यह 4,630mAh की बैटरी को सपोर्ट करता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह दो दिन तक की बैटरी लाइफ देती है।

यह 18W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है, जिसे 96dB तक रेट किया गया है। इसमें साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। Nokia XR20 में एक कस्टम बटन भी है, जिसे आप अपने द्वारा चुनी गई किसी भी ऐप पर सेट कर सकते हैं।

Web Stories