7 मार्च हो आ रहा है OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन, इन धाकड़ फीचर्स से होगा लैस

नया OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन का डायमेंसिटी वैरियंट बनकर आने वाला है।

Highlights

  • Ace सीरीज स्मार्टफोन OnePlus Ace 2V, 7 मार्च को होगा पेश
  • OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन का डायमेंसिटी वैरियंट होगा फोन
  • फोन में मिलेगी 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज

60757

दुनिया के बड़े टेक इवेंट MWC 2023 की शुरुआत हो चुकी है। जहां OnePlus, Xiaomi, Tecno सहित कई कंपनियां अपने शानदार डिवाइस पेश कर रही हैं। इसी बीच Oneplus के एक नए Ace सीरीज स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नया OnePlus Ace 2V डिवाइस 7 मार्च को घरेलू बाजार चीन में पेश होगा। इसे लेकर वनप्लस के चीन में प्रेसिडेंट Li Jie ने वीबो पर आगामी स्मार्टफोन वनप्लस ऐस 2वी के बारे में बताया है। बता दें कि नया OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन का डायमेंसिटी वैरियंट बनकर आने वाला है। आइए, आगे आपको OnePlus Ace 2V से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं।

OnePlus Ace 2V Launch Date

वनप्लस के चीन में प्रमुख Li Jie ने टेक वेबसाइट वीबो पर बताया कि 2023 में वनप्लस का तीसरा नया डिवाइस पेश होने वाला है। कंपनी ने इसे OnePlus Ace 2V नाम दिया है। नाम में V यानी Victory (जीत) के रूप में उपयोग हुआ है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन होगा। फोन का डिजाइन और परफॉरमेंस बेहद तगड़ा होगा। वहीं, टिपस्टर द्वारा Weibo पर शेयर की गई तस्वीर के मुताबिक  OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन की एंट्री 7 मार्च, 2023 को चीन में होगी। यह भी देखा जा सकता है कि प्री-बुकिंग 28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे (UTC +8) से शुरू होगी।

यह भी पढ़ेंःMWC 2023 में दिखा Motorola के खास Rizr Rollable Concept Phone का जलवा, डिस्प्ले है काफी खास

OnePlus Ace 2V Specifications

OnePlus Ace 2V में यूजर्स को मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा गया है। उसके मुताबिक फोन प्लास्टिक फ्रेम और ग्लास से बना होगा। फोन में 2772×1240 के  पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले पर 2160Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी डिमिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाएगा।

स्टोरेज के मामले में OnePlus Ace 2V में 12GB तक LPDDR4x रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। डिवाइस Android 13 आधारित Color OS 13 पर रन करेगा। बैटरी के मामले में फोन में 5000 एमएएच बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ दी जाएगी।

कैमरा फीचर्स की बात करें, तो लीक में बताया गया है कि OnePlus Ace 2V में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें OIS के साथ 64MP का OmniVision OV64M प्राइमरी लेंस, 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP GalaxyCore GC02M मैक्रो सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा उपयोग होगा। आखिर में आपको बताते चलें कि नए OnePlus Ace 2V डिवाइस को ग्लोबल तौर पर OnePlus Nord 3 के नाम से लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंःSamsung Galaxy A14 4G हुआ लॉन्च, 12GB रैम, 50MP कैमरा वाला है यह सस्ता स्मार्टफोन

Web Stories