
टेक कंपनी OnePlus ने इंडियन यूजर्स के लिए एक नया OnePlus TV 65 Q2 Pro लॉन्च कर दिया है। इस नए टीवी के नाम से पता चलता है कि इसमें 65 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यानी यह काफी बड़ा टीवी है जिसमें QLED डिस्प्ले पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं OnePlus TV Q2 Pro में 70W के स्पीकर और कई खास सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही कंपनी ने एक OnePlus Keyboard 81 Pro भी पेश किया है। आइए, आगे आपको दोनों डिवाइस की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
OnePlus TV Q2 Pro 65 Price
भारत में वनप्लस के 65 इंच फ्लैगशिप टीवी की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है हालांकि आपको यह कीमत ज्यादा लग सकती है लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स कीमत के लिहाज से काफी दमदार हैं। वहीं, टीवी के लिए 6 मार्च से प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू होगी। जबकि इसकी सेल 10 मार्च 2023 से होगी।
OnePlus TV Q2 Pro 65 Specifications
OnePlus के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को 4K पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस के साथ 65-इंच QLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले पर 97% DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी में शानदार लाइटिंग और शैडो के लिए 120 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। टीवी में गामा इंजन अल्ट्रा तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से पिक्चर क्वालिटी सबसे शानदार हो जाती है। टीवी में डॉल्बी विजन और एचडीआर 10+ सपोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें:मात्र 6999 में लॉन्च हुआ ये नया Blaupunkt Smart TV, फीचर्स में भी कमाल

बेहतर ऑडियो के लिए OnePlus TV Q2 Pro 65 में 70W के स्पीकर लगाए गए हैं। टीवी में एक 40W साउंडबार भी शामिल है, जिसमें चार फ्रंट-फेसिंग स्पीकर, साइड-फेसिंग ट्वीटर और एक 30W सबवूफर भी दिया गया है। जो बढ़िया बास प्रदान करता है। इस खास टीवी के लिए OnePlus ने DYN ऑडियो के साथ साझेदारी की है।
प्रोसेसर की बात करें तो नए OnePlus टीवी में MT9617 प्रोसेसर लगाया गया है। OS की बात करें तो टीवी एंड्रॉयड टीवी 11 पर आधारित गूगल टीवी पर रन करता है। इसके अलावा टीवी में खास ऑक्सीजनप्ले 2.0 सपोर्ट भी मिलता है।
OnePlus Keyboard 81 Pro Specifications
वनप्लस ने अपने पहले कीबोर्ड – वनप्लस कीबोर्ड 81 प्रो को भी क्लाउड 11 इवेंट में पेश किया है। कंपनी ने इस नए डिवाइस को कीक्रोन के साथ मिलकर बनाया है। वनप्लस कीबोर्ड 81 प्रो ऐसा मैकेनिकल कीबोर्ड है जो सफेद और ग्रे कीकैप्स के साथ आता है। कीबोर्ड में रिटर्न और Esc, key के लिए बोल्ड रेड कलर उपयोग किया गया है।

वनप्लस का कहना है कि कीबोर्ड 81 प्रो में मार्बल-मैलो कीकैप एक सॉफ्ट बाउंस देता है। जिसके कारण यूजर को बढ़िया एक्सपीरियंस होगा। बता दें कि वनप्लस कीबोर्ड का लोअर पार्ट एल्यूमीनियम का है। वनप्लस कीबोर्ड 81 प्रो में कर्व नॉब भी दिया गया है। इसका उपयोग कई चीजों के कंट्रोल के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही कीबोर्ड में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक स्विच है जो यूजर्स को वायर्ड और वायरलेस मोड के बीच स्विच करने में मदद करता है।
अगर सेल की बात करें तो वनप्लस कीबोर्ड 81 प्रो को अप्रैल में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया जाएगा वहीं, फिलहाल इस डिवाइस की कीमत के बारे में नहीं बताया गया है।
यह भी पढ़ें:मात्र 312 रुपये की EMI पर घर मंगवाएं ये 32 इंच Smart TV, 8,000 रुपये का डिस्काउंट भी पाएं