
Realme Watch 2 Pro और Realme Buds Wireless 2 Neo भारत में 23 जुलाई को लॉन्च होंगे। दोनों प्रोडक्ट के लिए एक डेडिकेटेड टीजर पेज अमेजन इंडिया पर लाइव हो गया है। Realme Watch 2 Pro और Realme Buds Wireless 2 Neo का कुछ महीने पहले अनावरण किया गया था और अब ये भारतीय बाजार में आ रहे हैं। Realme Watch 2 Pro को मई में मलेशिया में लॉन्च किया गया था, जबकि Realme Buds Wireless 2 Neo को उसी महीने श्रीलंका में लॉन्च किया गया था। Realme Watch 2 Pro दो सप्ताह की बैटरी लाइफ, 90 स्पोर्ट्स मोड और बिल्ट-इन GPS के साथ आता है।
Amazon इंडिया ने Realme Watch 2 Pro और Realme Buds Wireless 2 Neo के लॉन्च के लिए समर्पित टीजर पेज जारी किए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों डिवाइस 23 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च होंगे। कीमत और उपलब्धता के विवरण की घोषणा तब की जाएगी। मलेशिया में Realme Watch 2 Pro की कीमत MYR 299 (लगभग 5,300 रुपये) है और Realme Buds Wireless 2 Neo की कीमत श्रीलंका में LKR 8,279 (लगभग 3,000 रुपये) है। भारतीय बाजार में भी समान मूल्य सीमा देखने की संभावना है। Realme Watch 2 Pro ब्लैक और ग्रे स्ट्रैप विकल्पों में आएगा। दूसरी ओर Realme Buds Wireless 2 कंडी ब्लू और कंडी येलो कलर ऑप्शन में आएगा।
Realme Watch 2 Pro
अमेजन लिस्टिंग में Realme Watch 2 Pro की अधिकांश फीचर्स के बारे में टीज किया गया है। इस वॉच में 1.75 इंच का rectangular टच कलर डिस्प्ले है। कहा जा रहा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक चलती है। इनबिल्ट हार्ट रेट सेंसर की बदौलत यह 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ आता है। यह वॉच resting heart rate, exercise heart rate, blood oxygen measurement, sleep detection जैसे फीचर्स से लैस है। Realme Watch 2 Pro में 90 स्पोर्ट्स मोड हैं, जो आउटडोर रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फुटबॉल, बास्केटबॉल, योग, क्रिकेट आदि को मॉनिटर कर सकते हैं। स्मार्टवॉच में आपको नोटिफिकेशन और अलार्म भी मिलेंगे। यह IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है।
Realme Buds Wireless 2 Neo
Realme Buds Wireless 2 Neo 11.2mm बास बूस्ट ड्राइवर्स के साथ आते हैं। यह 17 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। सिर्फ 10 मिनट में चार्ज में 120 मिनट का प्लेबैक दे सकता है। ईयरफोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट का उपयोग करके 2 घंटे में पूरी तरह चार्ज होने का दावा करता है। नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन environment noise cancellation (ENC) को सपोर्ट करताहै। इसका एल्गोरिदम, जरूरी साउंड को उठाता है और बैकग्राउंड नॉइज को कैंसिल करता है। यह ईयरफोन IPX4 सर्टिफाइड है। Realme Buds Wireless 2 Neo लैग-फ्री ऑडियो-टू-वीडियो सिंक के लिए 88ms सुपर लो लेटेंसी के साथ आता है।