Redmi Note 12 4G का हुआ ग्लोबल लॉन्च, भारत में 30 मार्च को करेगा एंट्री, देखें फीचर्स

Redmi Note 12 सीरीज में Redmi Note 12, Redmi Note 12 5G, Redmi 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro Plus 5G शामिल थे। जिसमें Redmi Note 12 4G को भी जोड़ा गया है।

Highlights

  • Redmi Note 12 4G  है नोट 12 सीरीज का सबसे किफायती फोन
  • Redmi Note 12 4G ग्लोबल तौर पर दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश
  • यूजर्स को Ice Blue, Onyx Grey और Mint Green जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे

63013

Xiaomi ने Redmi Note 12 सीरीज का नया और सस्ता 4G फोन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने जहां भारत और चीन में Redmi Note 12 सीरीज को पहले ही पेश कर दिया था अब यह सीरीज ग्लोबल तौर पर भी लॉन्च कर दी गई है। इस सीरीज में Redmi Note 12, Redmi Note 12 5G, Redmi 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro Plus 5G शामिल थे। जिसमें Redmi Note 12 4G को भी जोड़ा गया है। यह डिवाइस भारत में 30 मार्च को पेश होगा। आइए, आगे देखते हैं नए Redmi Note 12 4G के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन…

Redmi Note 12 4G का प्राइस

Redmi Note 12 4G को नोट 12 सीरीज में सबसे किफायती रेंज का फोन बनाया गया है। कीमत की बात करें तो Redmi Note 12 4G ग्लोबल तौर पर दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत EUR 229.9 यानी करीब 20,600 रुपये है। जबकि 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत EUR 249.9 यानी करीब 22,300 रुपये है। फोन के लिए यूजर्स को Ice Blue, Onyx Grey और Mint Green जैसे तीन कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।यह भी पढ़ेंःकेवल 12499 में लॉन्च हुआ Tecno Spark 10 Pro, 8GB रैम और 32MP सेल्फी कैमरा से है लैस

Redmi Note 12 4G के स्पेसिफिकेशंस

Display6.67 फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले
Processorक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर
Memory4GB रैम +128GB स्टोरेज
Camera50MP रियर कैमरा
Operating systemएंड्रॉयड 13
Battery5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग

Redmi Note 12 4G फोन में 2400 x 1080 पिक्सल और फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 6.67-इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। डिस्प्ले पर DCI-P3 वाइड कलर गैमट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में पंच होल कटआउट डिजाइन भी दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट लगाया गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz है। यह एक 6nm बेस्ड प्रोसेसर है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मौजूद है।

कैमरा बैटरी और अन्य फीचर्स

स्टोरेज के मामले में Redmi Note 12 4G में 128GB तक स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है। जिसकी मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Redmi Note 12 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें 50MP का Samsung JN1 प्राइमरी सेंसर 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर लगाया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को IP53 रेटिंग भी मिली हुई है। जो इसे पानी और धूल से बचा सकती है। वहीं, डिवाइस एंड्रॉइड 13 आधारित MIUI 14 पर रन करता है।

Redmi Note 12 में सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, कूलिंग के लिए ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई 802.11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं।यह भी पढ़ेंःMoto G13 जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से होगा लैस

Web Stories