
Xiaomi ने हाल ही में घरेलू बाजार चीन में Redmi Note 12 Series पेश की थी। जिसके बाद से भारत में इस सीरीज के लॉन्च की खबरें आती रहीं है। वहीं, अब कंपनी ने खुद कंफर्म कर दिया है कि 5 जनवरी 2023 को Redmi Note 12 Pro 5G भी लॉन्च होगा। बता दें कि इससे पहले सीरीज के Redmi Note 12 Pro+ 5G डिवाइस के लॉन्च की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। यानी की कंपनी ने अलग-अलग ही सही दोनों फोन का लॉन्च तय कर दिया है। यह भी कंफर्म है कि आने वाले नए Redmi Note 12 Pro 5G में खास OIS सपोर्ट वाला कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोंस में चीन के वैरियंट्स की तरह ही स्पेक्स मिल सकते हैं। आइए, आगे आपको इस सीरीज के फोंस की अन्य स्पेक्सीफिकेशन्स डिटेल में बताते हैं।
Redmi Note 12 Pro 5G Launch
Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन को Note 11 Pro 4G के सक्सेसर के रूप में लाया जा रहा है। जिसे इसी साल 2022 में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब नया Redmi Note 12 Pro 5G डिवाइस 5 जनवरी को Pro+ वैरियंट के साथ एंट्री करेगा।
यह भी पढ़ें:Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e हुए लॉन्च, मात्र 10 हजार की रेंज में मिलेंगे ये फीचर्स

Redmi Note 12 Pro 5G Specifications
फोन में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। Redmi Note 12 Pro 5G के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 SoC मिल सकता है। हालाँकि, इंडिया में अलग प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
नोट 12 प्रो फोन 5G तकनीक से लैस होगा। Xiaomi ने यह भी साफ कर दिया है कि फोन में OIS के साथ बढ़िया सेंसर मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि फोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा लेंस मौजूद होगा। यही कॉम्बिनेशन चीन के वैरियंट में भी उपयोग किया गया है। यानी अगर ऐसा होता है तो Note 12 Pro 5G में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस भी होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा। OS की बात करें तो Redmi Note 12 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 12-आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। इसके साथ ही Xiaomi ने MIUI 14 का भी ऐलान कर दिया है। यानी नए डिवाइस में इसका अपडेट दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:Vivo S16, S16 Pro और S16e इसी महीने होंगे लॉन्च, देखें डिजाइन और दमदार फीचर्स