Redmi Note 12S को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, सामने आई ये जानकारी

रेडमी नोट 12एस (Redmi Note 12S) के संभावित फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.43 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसे 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है। डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो H96 प्रोसेसर, 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज होने की संभावना है।

Highlights

  1. Redmi Note 12S का सीरियल प्रोडक्शन शुरू यूरोपीय रीजन में शुरू
  2. डिवाइस को अलगे कुछ महीनों में किया जा सकता है लॉन्च
  3. फोन में 6.43 इंच AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद
62458

रेडमी (Redmi) एक नए Redmi Note 12S स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कुछ समय पहले इस डिवाइस को FCC सर्टिफिकेशन अथॉरिटी की वेबसाइट पर देखा गया था। अब इस फोन से संबंधित एक नया लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि डिवाइस का सीरियल प्रोडक्शन कई यूरोपीय और यूरेशियन क्षेत्रों में शुरू हो गया है। इससे पता चलता है कि डिवाइस की लॉन्चिंग करीब है। Redmi Note 12S के बारे में कहा जा रहा है कि यह 4G डिवाइस होगा और इसे अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Redmi Note 12S का सीरियल प्रोडक्शन शुरू

टिपस्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, अपकमिंग Redmi Note 12S फोन का सीरियल प्रोडक्शन कई यूरोपीय और यूरेशियन क्षेत्रों में शुरू हो गया है। टिपस्टर के मुताबिक, डिवाइस को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Redmi Note 12S डिवाइस को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। जिसमें फोन के डिजाइन और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होनी की पुष्टि की गई थी। इस डिवाइस का डिजाइन भी Redmi Note 11S की तरह ही प्रतीत होता है। यह भी पढ़ेंः POCO F5 5G भारत में 6 अप्रैल हो सकता है लॉन्च, जानें फोन की लीक डिटेल

Redmi Note 12S के संभावित स्पेसिफिकेशंस

रेडमी नोट 12एस (Redmi Note 12S) के संभावित फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.43 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसे 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है। डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो H96 प्रोसेसर, 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज होने की संभावना है। कैमरा की बात करें, तो फोन में 108MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16MP का कैमरा होने की उम्मीद कर सकते हैं। डिवाइस की बैटरी की बात करें, तो Redmi Note 12S को 5,000mAh की बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।  यह भी पढ़ेंः Amazfit GTR Mini स्मार्टवॉच एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च, मिलेगी 14 दिनों की बैटरी लाइफ

Web Stories