
मोबाइल निर्माता Redmi ने भारत में एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। इसे Redmi Smart Fire TV नाम से लाया गया है। खास बात यह है कि इस नए TV की एंट्री एंड्राइड OS पर नहीं बल्कि नए Fire OS 7 के साथ हुई है। नए टीवी को इंडिया में फिलहाल केवल 32 इंच मॉडल में उतारा गया है। Redmi Smart Fire TV में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स की पेशकश की गई है। साथ ही टीवी की कीमत भी लॉन्च ऑफर के बाद 12,000 से भी कम है। आइए, आगे आपको नए टीवी के स्पेक्स और कीमत के बारे में डिटेल बताते हैं।
Redmi Smart Fire TV का प्राइस
Redmi Smart Fire TV, Mi.com और Amazon.in पर 13,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत सीमित समय के लिए यूजर्स टीवी को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे। टीवी की सेल आने वाले 21 मार्च से शुरू होगी। यह भी पढ़ें:मात्र 6999 में लॉन्च हुआ ये नया Blaupunkt Smart TV, फीचर्स में भी कमाल
Redmi Smart Fire TV के स्पेसिफिकेशंस
Redmi Smart Fire TV में आपको 32 इंच का HD एलईडी-बैकलिट एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1366 x 768 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यह डिस्प्ले 6.5ms रिस्पांस टाइम और 178° व्यूइंग एंगल को सपोर्ट करता है। सभी Xiaomi टीवी की तरह इसमें भी ‘विविड पिक्चर इंजन’ का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी में फ्रेम मेटल का है जबकि बॉडी प्लास्टिक की है। बेहतर ऑडियो के लिए दो 10W के दो यानी 20W स्पीकर दिए गए हैं। इसमें आपको डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एचडी और डीटीएस वर्चुअल एक्स का सपोर्ट मिलेगा।
Redmi Smart Fire TV में मिलने वाले चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है लेकिन इसमें क्वाड-कोर CPU और ARM माली G31 MP2 GPU उपयोग हुआ है। टीवी में 1GB रैम + 8GB स्टोरेज मिलता है। OS की बात करें तो डिवाइस Amazon Fire OS 7 पर रन करता है। इसमें सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, फ्री लाइव टीवी चैनल्स, Alexa, Miracast, और Apple AirPlay का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी के लिए कंपनी ने नया वॉयस सपोर्ट वाला रिमोट कंट्रोल भी दिया है। जो एंड्रॉइड टीवी से थोड़ा अलग नजर आता है। इस नए रिमोट में प्लेबैक कंट्रोल, म्यूट, गाइड, ऐप्स और एलेक्सा जैसे बटन देखने को मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिहाज से Redmi Smart Fire TV में डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, ईथरनेट, एवी, 2 एचडीएमआई, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एंटीना और 2 यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, टीवी का बॉक्स भी इको फ्रेंडली बनाया गया है जिसका उपयोग आप DIY फर्नीचर बनाने के लिए कर सकते हैं। यह भी पढ़ें:मात्र 312 रुपये की EMI पर घर मंगवाएं ये 32 इंच Smart TV, 8,000 रुपये का डिस्काउंट भी पाएं