PPG Sensor के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi का Redmi Watch, कीमत है 3,999 रुपये…

3979

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया Redmi Watch लॉन्च कर दिया है। Redmi Watch को चीन में नवंबर में लॉन्च किया गया था, लेकिन स्मार्टवॉच का इंडियन वर्जन कुछ सुधार के साथ पेश किया गया है। Redmi Watch में 1.4 इंच का डिस्प्ले है। इसका वजन सिर्फ 35 ग्राम है। Redmi Watch की कीमत 3,999 रुपये है। इसे तीन वॉच केस कलर ऑप्शन – ब्लैक, ब्लू और आइवरी में पेश किया गया है। वॉच का स्ट्रैप ब्लैक, ब्लू, आइवरी और ऑलिव में उपलब्ध हैं। रेडमी वॉच 25 मई से बिक्री के लिए जाएगी। इसे फ्लिपकार्ट, Mi.com और Mi होम स्टोर्स के माध्यम से खरीद पाएंगे।

Redmi Watch के स्पेसिफिकेशन
Redmi Watch में 1.4 इंच का TFT LCD display दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 320×320 पिक्सल है। यह 350 निट पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास और दायीं ओर सिंगल बटन है। यह कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, GLONASS और ब्लूटूथ v5.1 के साथ आती है। Redmi Watch 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें आपको 200 से अधिक वॉच फेस मिलेंगे। Xiaomi का कहना है कि Redmi Watch एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक चल सकती है। यह पूरी तरह से चार्ज होने में 2 घंटे का समय लेती है।

अगर रेडमी वॉच से जुड़े हेल्थ फीचर की बात करें, तो इसमें PPG heart rate sensor, three-axis acceleration sensor, जियोमैग्नेटिक सेंसर, बैरोमीटर, जाइरोस्कोप और ambient light sensor शामिल हैं। इसमें आपको 11 स्पोर्ट्स मोड (sports modes) मिलेंगे, जिनमें ट्रेल रनिंग, हाइकिंग, वॉकिंग, इनडोर साइकलिंग, स्विमिंग और भी बहुत कुछ शामिल हैं।

इसके अलावा, इस वॉच में heart rate monitoring, स्लीप ट्रैकिंग, ब्रीदिंग गाइड, एयर प्रेशर डिटेक्शन, स्टेप काउंटर आदि जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Redmi Watch का उपयोग नोटिफिकेशन, म्यूजिंक कंट्रोल, अलार्म सेट करने, मौसम की जांच के साथ और भी बहुत कुछ करने के लिए किया जा सकता है। इसका वजन सिर्फ 35 ग्राम है।

Web Stories