Jio Phone Next को टक्कर देने Tecno ला रहा बेहद ही सस्ता 4G स्मार्टफोन

16721

हाल में Jio Phone Next को भारत में पेश किया गया है। इस फोन को लेकर काफी चर्चा हुई है। वहीं अब इसे टक्कर देने ​Tecno बेहद ही सस्ता 4G स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। कंपनी Tecno Spark Go 2022 को पेश कर सकती है। आज इस फोन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि कंपनी ने अपने इस लो बजट फोन Tecno Spark Go 2022 पर काम करना शुरू कर दिया है और यह नए साल की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है। भारत के एक प्रमुख टिप्सर द्वारा इस फोन की जानकारी दी गई है। साथ ही साथ उन्होंने फोन के कुछ फोटोज़ भी शेयर किए हैं।

कैसा होगा Tecno Spark Go 2022

Tecno Spark Go 2022 की जो फोटोज शेयर की गई है उसके अनुसार फोन को पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं फ्रंट में आपको वॉटरड्रॉप नॉच वाला डिसप्ले देखने को मिल सकता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोटो स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कम कीमत के बावजूद इसमें तीनों ओर से बेज़ल काफी कम हैं। हां! नीचे में थोड़ा चिन देखा जा सकता है। वहीं दाएं पैनल में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसे भी पढ़ें : जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होगा Tecno Spark 8T, जानें डिटेल्स

Tecno Spark Go 2022 का रियर पैनल कुछ हद तक सैमसंग के गैलेक्सी एम12 के समान है। जहां उपर में प्लेन प्लास्टिक दिखाई देता है जबकि नीचे की ओर लाइन्स पैटर्न है। वहीं पिछले पैनल में AI कैमरा सेटअप भी आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं जो ​कि रेक्टैंगल शेप में उपलब्ध है। कैमरे के साथ फ्लैश भी उपलब्ध है। खास बात कही जा सकती है कि कम रेंज के बावजूद इसमें आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है जो ​​बिल्कुल कैमरे के साथ ही है। इसे भी पढ़ें : Samsung ने लॉन्च किया बेहद सस्ता स्मार्टफोन, 5000mAh की मिलेगी बड़ी बैटरी

Tecno Spark Go 2022 के फुल स्पेसिफिकेशन

अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी इस फोन को 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है। यह फोन मीडियाटेक के हेलियो प्रोसेसर पर आधारित हो सकता है। इसके साथ ही 2 जीबी की रैम और 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। कंपनी टेक्नो स्पार्क गो 2022 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। रही बात बैटरी की तो इसे 5,000एमएएच बैटरी की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

Web Stories