
भारत की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने भी भारत में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत में Jio और Airtel ने 5G सर्विस को पेश कर दिया था। वहीं, अब Vodafone-idea भी भारत में 5G सेवा को लॉन्च करते हुए तीसरी ऐसी कंपनी बन गई है जिसने भारत में 5G सेवा लॉन्च की है। Vodafone Idea 5G सेवा शुरू होने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सबसे पहले जानकारी सामने आई है। दरअसल कंपनी के कस्टमर सपोर्ट द्वारा vodafone-idea 5G लॉन्च की जानकारी दी गई है। आइए, आगे जानते हैं vodafone-idea ने किस शहर में 5G सेवा शुरू की है और आगे कंपनी का क्या प्लान है।
Vodafone Idea 5G
जानकारी के लिए बता दें कि vodafone-idea की 5G सेवा को सबसे पहले भारत की राजधानी दिल्ली में लॉन्च किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में भारत के अन्य शहरों में vodafone-idea 5G सेवा का विस्तार करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सामने आए पोस्ट के मुताबिक vodafone-idea की 5G सेवा अन्य शहरों में भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़े:BSNL 5G भारत में कब होगा लॉन्च, सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

बताते चलें कि इससे पहले vodafone-idea के एक अधिकारी ने vodafone-idea के 5G सेवा शुरू होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कंपनी ने 5जी सेवा शुरू करने के लिए कई प्रमुख ओईएम के साथ साझेदारी की है। वहीं, 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में vodafone-idea, जिओ और एयरटेल के बाद स्पेक्ट्रम खरीदने के मामले में तीसरे नंबर पर रहा था।

VI लग सकता है झटका
एक तरफ vodafone-idea की 5G सेवा दिल्ली शहर में शुरू कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद कंपनी को झटका लग सकता है। दरअसल कुछ रिपोर्ट में सामने आया है कि आने वाले 6 महीनों में vodafone-idea का संघर्ष काफी बढ़ सकता है। यह भी बताया गया है कि कंपनी आने वाले समय में कई ग्राहक खो सकती है। रिपोर्ट की मानें तो अगले 2 महीने में अगर प्रमोटर नया कैपिटल यानी पैसा नहीं जमा कर पाते, तो vodafone-idea की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी।
यह भी पढ़े:मात्र 22 रुपये में BSNL दे रहा 3 महीने की वैलिडिटी, जानें प्लान की पूरी डिटेल्स