418 km की माइलेज देगी Volvo XC40 Recharge इलेक्ट्रिक एसयूवी, 26 जुलाई को होगी लॉन्च

Volvo XC40 Recharge 78kWh बैटरी पैक से लैस है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 418 km तक चल सकती है।

31043

Volvo 26 जुलाई को भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Volvo XC40 Recharge लॉन्च करेगी। यह इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज करने पर 418 km की माइलेज दे सकती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) से साल की शुरुआत में ही पर्दा उठा लिया था। बता दें कि इस कार को कंपनी भारत में स्थानीय स्तर पर ही असेंबल करेगी। इससे कंपनी को इसकी कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी। कंपनी इस महीने के अंत तक इसी बुकिंग भी शुरू कर सकती है और अक्टूबर-नवंबर में त्यौहारी सीजन के दौरान डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। लॉन्च होने पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia EV6 की टक्कर देगी।

Volvo XC40 Recharge SUV की रेंज

वोल्वो XC40 रिचार्ज एसयूवी 78kWh बैटरी पैक से लैस है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 418 km तक चल सकती है। इलेक्ट्रिक SUV 408hp की मैक्सिमम पावर और 660Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। भारतीय बाजार के लिए असेंबल की जाने वाली Volvo XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी वैसी ही होगी, जैसी ग्लोबल मार्केट में बेची जाती है। वोल्वो XC40 रिचार्ज 12.3-इंच ड्राइवर फुली डिजिटल स्क्रीन और एक नया 9.0-इंच वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगा। इसे Google के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा जैसे बहुत से फीचर्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ेंः Citroen C3 इस दिन होगी लॉन्च, 21 हजार रुपये में करें बुक, जानें इसके जुड़ी 5 बातें…

Volvo XC40 Recharge

सिर्फ 33 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज

भारत में बेची जाने वाली यूनिट में 100 प्रतिशत लेदर-फ्री अपहोल्स्ट्री मिलेगी। जहां तक XC40 रिचार्ज एसयूवी की रेंज का सवाल है, तो एक बार चार्ज करने पर WLTP रेंज 418 km तक जाती है। इलेक्ट्रिक SUV 150 kw DC फास्ट चार्जिंग यूनिट्स को सपोर्ट करती है, जो XC40 इलेक्ट्रिक SUV को केवल 33 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक रिचार्ज कर सकती है।

Web Stories