
दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग एप्लीकेशन WhatsApp आजकल हर इंसान के जीवन का हिस्सा बन गई है। व्हाट्सएप की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी भी आए दिन इस मैसेजिंग एप्लीकेशन में नए-नए बदलाव करती रहती है। अगर आप भी व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होगा कि अब तक व्हाट्सएप लिंक करने के लिए केवल एक ही डिवाइस की मान्यता हुआ करती थी, लेकिन अब कंपनी ने ऐलान किया है कि यूजर्स मोबाइल के अलावा तीन अलग-अलग डिवाइस पर व्हाट्सएप को लिंक कर पाएंगे। यानी कि अगर आपके मोबाइल की बैटरी चली जाती है तो आप व्हाट्सएप को किसी अन्य डिवाइस पर आसानी से चला सकते हैं। आइए, आगे आपको इस पोस्ट में बताते हैं कि व्हाट्सएप पर आप किन डिवाइस को लिंक कर सकते हैं और यह कैसे काम करेगा।
कंपनी ने दी यह जानकारी
जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप के नए फीचर को लेकर कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जानकारी पेश की है। बताया गया है कि अब आप multi-device पर व्हाट्सएप चला सकते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए ट्वीट के मुताबिक अगर आपके फोन की बैटरी खत्म हो गई है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अन्य किसी डिवाइस पर व्हाट्सएप लिंक कर चला सकते हैं। कंपनी का कहना है कि नए फीचर से आप अपनी कनेक्टिविटी बरकरार रख पाएंगे। यानी कि अगर आपका फोन बंद हो जाता है तो भी अब व्हाट्सएप को तीन अलग डिवाइस पर चला सकते हैं।यह भी पढ़ेंःफोन चोरी होने पर भी WhatsApp चैट को फिर से कर सकते हैं रिकवर, फॉलो करें ये स्टेप्स
कौन से डिवाइस पर चलेगा
व्हाट्सएप को अन्य डिवाइस पर चलाने के लिए आपको अपने मोबाइल से अन्य डिवाइस पर एप्लीकेशन लिंक करनी होगी। जिसे आप टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर पर कर सकते हैं। बता दें कि नए फीचर आने के बाद यूजर्स को काफी फ्लैक्सिबिलिटी मिलेगी यानी एक डिवाइस बंद होने पर यूजर दूसरे डिवाइस पर आसानी से व्हाट्सएप इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इससे पहले एक डिवाइस के ऑनलाइन होने पर ही दूसरे किसी डिवाइस में व्हाट्सएप की सुविधा मिलती थी लेकिन अब ऑफलाइन होने पर या बैटरी खत्म हो जाने पर भी लिंक्ड डिवाइस पर व्हाट्सएप चलाया जा सकेगा।
कैसे लिंक करें व्हाट्सएप अकाउंट
अगर आप भी व्हाट्सएप को दूसरे डिवाइस पर लिंक करना चाहते हैं तो यहां हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं।
- डिवाइस को लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप ओपन करना होगा।
- व्हाट्सएप ओपन होने के बाद आपको ऊपर की तरफ 3 डॉट दिखाई देंगे। अगर आप आईओएस यूजर हैं तो आपको नीचे की तरफ गियर आइकॉन पर जाना होगा।
- ऑप्शन पर आपको लिंक डिवाइस का ऑप्शन दिखेगा।
- अब लिंक डिवाइस ऑप्शन को चुने।
- जिसके बाद आपको स्क्रीन पर मिल रहे निर्देशों का पालन करना है।
- लिंक करने के लिए अन्य डिवाइस पर व्हाट्सएप वेब पेज ओपन करना होगा।
- इस पेज पर आपको अपने प्राइमरी डिवाइस से क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।
- क्यूआर कोड स्कैन होते ही आपका व्हाट्सएप दूसरे डिवाइस पर लिंक हो जाएगा।
इसी तरह आप किसी भी अन्य डिवाइस पर व्हाट्सएप को लिंक कर सकते हैं। बताते चलें कि एक बार व्हाट्सएप लिंक होने के बाद जब तक आप लॉगआउट नहीं करेंगे व्हाट्सएप लॉगइन रहेगा।यह भी पढ़ेंः Jio, Airtel और Vi के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले ये हैं बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, चेक करें डिटेल